{"_id":"1e9a378439af7082d045b52be55c77a1","slug":"minister-of-state-for-defence-rao-inderjit-singh-statement-over-pakistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा राज्य मंत्री की पाकिस्तान को दो टूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा राज्य मंत्री की पाकिस्तान को दो टूक
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान यदि भारत पर हमला करने की सोचेगा भी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। पाक को करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बात उन्होंने कसौली में सनावर स्कूल में आयोजित स्थापना दिवस के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत विदेशों से 30 फीसदी रक्षा उपकरण ही खरीद रहा है। अधिकांश सैन्य सामान भारत में ही बन रहा है। विदेशियों को भारत में कंपनियां लगाने के लिए बुलाया जा रहा है। यदि कंपनियां चाहेंगी तो सरकार 50 फीसदी हिस्सेदारी को भी तैयार है।
विज्ञापन
यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि वे सनावर स्कूल से 1967 बैच के पास आउट हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल में जब भी कोई शरारत करता था तो उसे पार्किंग से बार्न्स फील्ड तक दौड़ लगाकर ढाई मिनट में सैकड़ों सीढ़ियां चढ़नी होती थी।
विज्ञापन