फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Minister Mahendra taunt could not find the key to Anurag safe for the development of Dharampur

सियासत: महेंद्र ठाकुर और अनुराग ने पहले की तारीफ फिर कसे तंज, जानें पूरा मामला

Thu, 08 Sep 2022 10:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मुपर/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मुपर/मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Sep 2022 10:02 PM IST
सार

जनसभा को संबोधित करते महेंद्र सिंह ने अनुराग ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि धर्मपुर के विकास के लिए हर केंद्रीय मंत्री की तिजोरी की चाबी उन्होंने ढूंढी ली, लेकिन वह अनुराग ठाकुर की तिजोरी की चाबी नहीं ढूंढ पाए। 

विज्ञापन
Minister Mahendra taunt could not find the key to Anurag safe for the development of Dharampur
जनसभा में सीएम जयराम, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री महेंद्र सिंह व अन्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में गुरुवार को हुई जनसभा में जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आमने-सामने दिखे। जनसभा को संबोधित करते महेंद्र सिंह ने अनुराग ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि धर्मपुर के विकास के लिए हर केंद्रीय मंत्री की तिजोरी की चाबी उन्होंने ढूंढी ली, लेकिन वह अनुराग ठाकुर की तिजोरी की चाबी नहीं ढूंढ पाए। इस पर अनुराग ने भी महेंद्र सिंह को जवाब दिया कि विकास के लिए जो भी आया, वह दिल्ली से ही आया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी वहीं मौजूद थे।

विज्ञापन


 हालांकि जनसभा के दौरान महेंद्र और अनुराग ने एक-दूसरे की तारीफों के पुल भी बांधे। महेंद्र ने कहा कि देश और प्रदेश का विकास भाजपा के नेतृत्व से ही संभव हो सका है। इसके बाद अनुराग ने मंच संभालते हुए कहा कि धर्मपुर के विकास के लिए जो आया वह सब दिल्ली से ही आया है। दो केंद्रीय विद्यालय दिल्ली से ही मिले हैं। धर्मपुर के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। हिमाचल को विशेष राज्य का दर्जा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। जलजीवन मिशन, उज्ज्वला योजना से सूबे की जनता लाभान्वित हुई। उन्होंने महेंद्र सिंह की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने यहां वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
विज्ञापन


धर्मपुर विस क्षेत्र में विकास के लिए अब बचा ही क्या है। उन्होंने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में खेल मैदानों और स्टेडियमों के निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने और राज्य में 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी जिले के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सिद्धपुर और चोलथरा में लगभग 980 करोड़ रुपये की 92 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। जनसभा में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी आना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वह नहीं पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed