फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister kaul singh thakur removed from president post

कौल सिंह को बड़ा झटका, सरकार ने वापस लिया पद

Thu, 28 Aug 2014 04:58 PM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
minister kaul singh thakur removed from president post

हिमाचल प्रदेश के लिए गठित की गई ‘रिसोर्स मोबिलाइजेशन एंड इकोनोमी’ कमेटी के चेयरमैन पद से कौल सिंह ठाकुर को हटाकर विद्या स्टोक्स को चेयरमैन बना दिया गया है। दिल्ली वापसी के बाद बुधवार को कौल सिंह ठाकुर की राज्यपाल से मुलाकात के बाद सरकार की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, मोती लाल बोरा सहित कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान कौल सिंह ठाकुर ने प्रदेश की राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


दिल्ली से वापसी के तत्काल बाद बुधवार को वह सीधे राज्यपाल उर्मिला सिंह से मिलने पहुंच गए। इस दौरान दोनों ने चाय के प्याला के साथ प्रदेश के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। कौल सिंह ठाकुर की इन मुलाकातों को कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में जारी किए ऑर्डर

minister kaul singh thakur removed from president post

कौल सिंह ठाकुर के यह कदम सरकार को पसंद नहीं आया। सरकार ने आननफानन में बुधवार को कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाकर विद्या स्टोक्स को चेयरमैन बनाने के लिए आदेश जारी कर दिया। सरकार के इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में देर रात तक जबर्दस्त चर्चाएं रही।

कौल सिंह ठाकुर को अब कमेटी के सदस्य के तौर पर नामित किया गया है। कौल सिंह ठाकुर के अलावा जीएस बाली, मुकेश अग्निहोत्री को सदस्य बनाया गया था। इसके अलावा मुख्य सचिव पी मित्रा और प्रधान सचिव वित्त को आमंत्रित सदस्य के तौर पर नामित किया गया है।

मुख्य सचिव पी मित्रा का कहना है कि कैबिनेट ने पहले ही विद्या स्टोक्स को कमेटी का चेयरमैन बनाने का फैसला लिया था। मीडिया को गलती से कौल सिंह ठाकुर को अध्यक्ष बनाने की सूचना जारी कर दी गई थी। उधर, कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर सरकार ने ठीक ही कदम उठाया है। मै पहले भी इस पद के लिए मना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed