{"_id":"6a7b2cb1b5cb2f3b3c03c068","slug":"minister-issues-strict-instructions-to-officials-ensure-roads-and-pathways-are-made-permanent-just-like-before-shimla-news-c-19-sml1002-768376-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मंत्री के अफसरों को सख्त निर्देश, बोले\nपहले की तरह पक्के करो सड़कें-रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मंत्री के अफसरों को सख्त निर्देश, बोले पहले की तरह पक्के करो सड़कें-रास्ते
विज्ञापन
पेयजल योजना के काम का विक्रमादित्य ने लिया जायजा
बालूगंज, समरहिल, कच्चीघाटी वार्डाें का किया दौरा
पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति देने के लिए बिछाई जा रही नई पाइपलाइन कार्य का मंगलवार को शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खुद वार्डाें में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने काम को लेकर कंपनी के अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।
मंत्री ने पूछा कि नई पाइपलाइन बिछाने के लिए जो सड़कें और रास्ते खोदे हैं, उनकी समय पर मरम्मत क्यों नहीं हो रही है। जनता से लेकर पार्षद तक इस काम को लेकर शिकायतें कर रहे हैं। कंपनी यह सुनिश्चित करे कि काम के बाद जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा जो भी सड़कें और रास्ते खोदे हैं, उन्हें तुरंत पक्का करें। कंपनी के अधिकारियों ने तर्क दिया कि बरसात के चलते टारिंग समेत अन्य मरम्मत कार्य नहीं कर पा रहे हैं। कुछेक जगह टारिंग की थी जो बारिश के कारण उखड़ गई। अब बरसात के बाद यह काम प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। मंत्री ने समरहिल, बालूगंज, चौड़ा मैदान और कच्चीघाटी क्षेत्र में जाकर नई पेयजल लाइनों के काम का जायजा लिया। पार्षद दलीप थापा, किरण शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों पार्षदों से भी मंत्री ने काम को लेकर अपडेट लिया। कंपनी के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, महाप्रबंधक राजेश कश्यप समेत सुएज इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों ने मंत्री को काम को लेकर रिपोर्ट दी।
बालूगंज में जल्द नया टैंक बनाने के निर्देश
बालूगंज में कंपनी के वर्तमान टैंक की क्षमता बढ़ाने के साथ यहां नए टैंक के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं। नए टैंक के ऊपर पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। सुएज इंडिया कंपनी ने बताया कि पैकेज-दस के तहत कच्चीघाटी, बालूगंज, चौड़ा मैदान, समरहिल और तारादेवी क्षेत्रों में नई पाइपलाइन बिछाने के काम चल रहे हैं। नई लाइनों से लोगों को ज्यादा प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति होगी। इससे इन इलाकों में पानी की लीकेज होने की समस्या भी खत्म होगी। जल्द ही इस काम को पूरा किया जाएगा।