फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   minister GS bali statements on chargesheet issue

निशाने पर आए बाली ने किए सनसनीखेज खुलासे

Fri, 01 Aug 2014 11:24 AM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन
minister GS bali statements on chargesheet issue

चार्जशीट तैयार करने को लेकर भाजपा के निशाने पर चल रहे हिमाचल के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने वीरवार को राज्य सचिवालय में कई बड़े खुलासे किए। बाली ने मीडिया से कहा कि वे कांग्रेस चार्जशीट तैयार करने वाली कमेटी के अध्यक्ष जरूर थे।

विज्ञापन


मगर चार्जशीट तैयार करने के लिए दस्तावेज और सामग्री उन्हें कांग्रेस के मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और गंगूराम मुसाफिर ने मुहैया कराई।
विज्ञापन


ऐसे कई नेताओं की मदद से ही कांग्रेस की नई चार्जशीट तैयार हुई। कांग्रेस की इस चर्चित चार्जशीट के आधार पर विपक्ष के तमाम नेताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। इस जांच के लिए बाली को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाली ने लिए दो मंत्रियों के नाम

minister GS bali statements on chargesheet issue

बाली ने कहा कि चार्जशीट तैयार करने में सब शामिल थे। प्रशांत भूषण जमीन मामले के कागज मुझे सुधीर शर्मा ने दिए थे। जिस पैन कार्ड मामले की बात हो रही है, उसे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर की बनाई पुरानी चार्जशीट से लिया गया है।

सुक्खू से भी कमेटी को बहुत सारी जानकारियां मिली थीं। एचपीसीए मामले का सुराग किसने दिया? इस पर बाली बोले- जितना बताया, उतना ही काफी है।

इस चार्जशीट पर विजिलेंस जांच बारे उनका स्पष्ट कहना है कि इसमें सभी मामलों को देखा जाना चाहिए।

परेशानी में पड़ सकती है सरकार

minister GS bali statements on chargesheet issue

केंद्र में एनडीए सरकार बनने के बाद इस चार्जशीट से नाराज प्रदेश भाजपा भी पलटवार की मुद्रा में है। ऐसे में बाली का यह खुलासा कई कांग्रेस नेताओं को परेशान कर सकता है।

राज्य सचिवालय में परिवहन मंत्री जीएस बाली से पत्रकारों ने कांग्रेस चार्जशीट के आधार पर चल रही विजिलेंस जांच पर कुछ कहने को कहा तो वे बोले- चार्जशीट की बात आने पर मेरा नाम ही क्यों लिया जाता है?

यह ठीक है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझे ये जिम्मेदारी दी थी। मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप पठानिया और सुखविंद्र सुक्खू भी इस कमेटी के सदस्य थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed