फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   minister Chandra Kumar said – Officers of Agriculture-Animal Husbandry Department will be in the field for 25

Kangra News: चंद्र कुमार बोले- कृषि-पशुपालन विभाग के अफसर महीने के 25 दिन फील्ड में रहेंगे

Mon, 23 Jan 2023 10:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Jan 2023 10:14 PM IST
सार

सोमवार को चौधरी चंद्र कुमार व इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन के साथ मंड क्षेत्र के पराल पंचायत पहुंचे। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम पूरे प्रदेश में किसानों की आर्थिकी को सुधारने का कार्य करेंगे। 

विज्ञापन
minister Chandra Kumar said – Officers of Agriculture-Animal Husbandry Department will be in the field for 25
कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के इंदौरा में कहा कि उनके विभाग के अधिकारी महीने के 25 दिन फील्ड में रहेंगे और किसानों की सहायता करेंगे। इसके साथ ही किसानों को अच्छी किस्म के बीज उपलब्ध करवाना व मंड क्षेत्र में गन्ना मिल खोलने के लिए सरकार प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि गो धन को बचाने के लिए सरकार एक नीति बनाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो पशुगणना भी की जाएगी। पशुपालन मंत्री ने कहा कि कोई व्यक्ति पशु को लावारिस छोड़ता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ 10,000 रुपये तक के जुर्माने का भी प्रावधान रखा जाएगा। सोमवार को चौधरी चंद्र कुमार व इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन के साथ मंड क्षेत्र के पराल पंचायत पहुंचे। यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम पूरे प्रदेश में किसानों की आर्थिकी को सुधारने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन


मंड क्षेत्र में पंजाब की तरह बड़े स्तर पर गेहूं, धान, मक्की के साथ-साथ सब्जियों की पैदावार होती है। यह क्षेत्र गन्ने की फसल के लिए भी जाना जाता है। कहा कि सरकार किसानों की आय 35,000 रुपये तक करने का लक्ष्य लेकर चली है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष करण सिंह पठानिया, प्रदेश महासचिव कमल किशोर, जिला परिषद सदस प्रवीण कुमार, बीडीसी सदस्य जसवीर कटोच, बीडीसी सदस्य कुणाल पठानिया, पूर्व प्रधान केवल कृष्ण, ठाकुर जर्म सिंह, विजय शर्मा, राणा प्रताप, अनूप कटोच, एसडीएम इंदौरा विनय मोदी ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग गुरबख्श धीमान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग इंदौरा बलदेव सिंह, एसडीओ सिकंदर पठानिया, थाना प्रभारी इंदौरा कुलदीप शर्मा, बीएमओ संदीप महाजन, एसडीओ इंदौरा बिजली बोर्ड अजय धीमान, एसएमएस कृषि विभाग इंदौरा बोधराज शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed