फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   minister bikram thakur statement over viral letter case

पत्र बम मामला: बिक्रम ठाकुर बोले- झूठ का पुलिंदा था वायरल मैसेज

Fri, 22 Nov 2019 10:50 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
minister bikram thakur statement over viral letter case
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर

पत्र बम को लेकर पुलिस की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में भाजपा के पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि की संलिप्तता पाए जाने पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, कानून उस पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। अमर उजाला से विशेष बातचीत में बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से साफ हो गया है कि सोशल मीडिया में वायरल मैसेज झूठ का पुलिंदा था।

विज्ञापन


यह पत्र सरकार की छवि खराब करने के लिए वायरल किया गया था, यह बात पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट में साबित हो चुकी है। गौरतलब है कि तीन माह पहले सोशल मीडिया में एक मैसेज वायरल हुआ था। इसमें स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम शांता कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन


पत्र के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार के वकील ने पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के करीबी मनोज मसंद के खिलाफ पुलिस थाना सुलह में केस दर्ज करवाया था। इसके बाद पूर्व मंत्री रविंद्र रवि को पालमपुर थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया था।रविंद्र रवि और मनोज मसंद के मोबाइल की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में पाया गया कि मनोज मसंद ने रवि के कहने पर मैसेज सोशल मीडिया में वायरल किया था। पुलिस रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने रविंद्र रवि पर हमला बोला था। अब बिक्रम सिंह ठाकुर ने भी पूर्व मंत्री रविंद्र रवि को घेर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परमार के बढ़ते कद से कुछ लोग परेशान: सुलह भाजपा
 स्वास्थ्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र सुलह भाजपा के नेताओं ने कहा कि पत्र बम सरकार के खिलाफ साजिश था। सुलह भाजपा मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष जोध सिंह गांधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास धीमान, आंचल राणा, मनदीप अवस्थी, सुनील आदि ने कहा कि कुछ लोग स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के बढ़ते कद को दखेकर परेशान होने लगे हैं। फोरेसिंक जांच के बाद हाईकमान को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed