{"_id":"5dd7e5fc8ebc3e54b76757b8","slug":"milkfed-will-buy-maize-from-farmers-at-a-reasonable-price-payment-will-be-made-in-this-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में किसानों से उचित दामों पर मक्का खरीदेगा मिल्कफेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में किसानों से उचित दामों पर मक्का खरीदेगा मिल्कफेड
Fri, 22 Nov 2019 07:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Nov 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल्कफेड पहली बार किसानों से घर-द्वार उचित मूल्य पर मक्की(मक्का) खरीदेगा। इससे घर बैठे ही किसानों को मक्की के उचित दाम मिलेंगे। मिल्कफेड ग्रामीण स्तर पर स्थापित दुग्ध सहकारी सभाओं के माध्यम से मक्का एकत्रित करेगा। मक्का लेने के बाद किसानों को भुगतान भी उसी समय कर दिया जाएगा। इससे किसानों को भी पैसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मिल्कफेड अन्य उपज खरीदने के लिए भी योजना बना रहा है। बाजार में मक्का का भाव करीब 16 से 17 रुपये किलो है।
विज्ञापन
मिल्कफेड मक्का की गुणवत्ता को देखकर किसानों से इसकी अच्छे दाम पर खरीद करेगा। मिल्कफेड की मानें तो हिमाचल की मक्का की क्वालिटी बहुत अच्छी होती है। ऐसे में किसानों को इसके अच्छे दाम मिलेंगे। मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद के मुताबिक यह निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। इससे किसानों को ठेकेदारों की ठगी का शिकार नहीं होना पड़ेगा। उन्हें मक्का के सही दाम भी घर-द्वार मिलेंगे। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र कुमार अत्री ने कहा कि मिल्कफेड किसानों के घर से मक्का उठाएगा। इसके अच्छे दाम भी दिए जाएंगे। इसकी पेमेंट भी साथ ही दी जाएगी।
विज्ञापन
मक्की से बनेगी कैटल फीड
मिल्कफेड काफी समय से मक्का बाहरी राज्यों से खरीद रहा है। यह काफी महंगे दाम पर मिलती है। पशुओं के लिए तैयार की जाने वाली कैटल फीड भी किसानों को महंगे दाम पर देनी पड़ती है। ऐसे में स्थानीय किसान यदि मक्की मिल्कफेड को बेचते हैं तो इससे उन्हें उचित दाम के साथ सस्ते दाम पर कैटल फीड भी मिलेगी।
विज्ञापन