{"_id":"665dd8597e0c82567f01d44e","slug":"milk-becomes-expensive-in-himachal-price-of-amul-and-vyas-dhenu-increased-by-rs-2-per-liter-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Milk Price Hike: हिमाचल में दूध हुआ महंगा, अमूल और व्यास धेनु के 2 रुपये लीटर बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Milk Price Hike: हिमाचल में दूध हुआ महंगा, अमूल और व्यास धेनु के 2 रुपये लीटर बढ़े दाम
Mon, 03 Jun 2024 08:25 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 03 Jun 2024 08:25 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में अमूल दूध और व्यास धेनु दूध ने दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
विस्तार
देश में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही दूध कंपनियों ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दी है। राजधानी शिमला में अमूल दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं। पहले अमूल दूध का आधा लीटर पैकेट 31 रुपये में मिलता था, अब 32 रुपये में मिलेगा। शहर में वेरका दूध के सप्लायर गिरीश शर्मा ने बताया कि यह रेट लागू हो गए हैं। वहीं, वेरका ने भी दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। उधर, कामधेनु हितकारी मंच ने अपने व्यास धेनु दूध में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन
शिमला और चंडीगढ़ में अब यह दूध 62 रुपये और प्रदेश के निचले हिस्सों में 60 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। नई कीमतें बुधवार से लागू हो जाएंगी। इससे पहले संस्था से फरवरी 2023 में दूध के दामों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
कामधेनु हितकारी मंच के अध्यक्ष नानक सिंह ने कहा कि संस्था ने दूध उत्पादक परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए दामों में दो रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की है। इससे पहले मदर डेयरी ने भी बीते दिन दो रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे। उधर, जिला कांगड़ा में वेरका ब्रांड दूध का मूल्य 3 जून से दो रुपये बढ़ गया है।
विज्ञापन