फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   migratory birds beas river sujanpur hamirpur himachal pradesh

हमीरपुर: ब्यास नदी के तट पर विदेशी परिंदों ने डाला डेरा, आकर्षण का केंद्र बने

Sun, 27 Feb 2022 08:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Feb 2022 08:52 PM IST
सार

ब्यास नदी के इर्द-गिर्द डेरा जमाए यह विदेशी मेहमान रूस, साइबेरिया आदि विभिन्न देशों से मीलों का सफर तय कर हर साल सर्दियों के मौसम में हिमाचल पहुंचते हैं। इन विदेशी परिंदों का मुख्य भोजन मछलियां होती हैं।

विज्ञापन
migratory birds beas river sujanpur hamirpur himachal pradesh
विदेशी परिंदे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

सुजानपुर में ब्यास नदी के तट पर विदेशी परिंदे ने डेरा जमा लिया है। यह शाम ढलते ही सुजानपुर से लौट जाते हैं। ब्यास नदी सुजानपुर के किनारे और पानी के बीच विदेशी परिंदे देखने को मिल रहे हैं। यह विदेशी परिंदे पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेहमान परिंदे मुरगाविया, बगुले, ब्लॉक हेड ब्यास नदी के तट पर सुबह भोजन की तलाश में आते हैं।

विज्ञापन


ब्यास नदी के इर्द-गिर्द डेरा जमाए यह विदेशी मेहमान रूस, साइबेरिया आदि विभिन्न देशों से मीलों का सफर तय कर हर साल सर्दियों के मौसम में हिमाचल पहुंचते हैं। इन विदेशी परिंदों का मुख्य भोजन मछलियां होती हैं।
विज्ञापन


इन दिनों सुजानपुर की ब्यास नदी के पानी के बीच मेहमान पक्षी देखने को मिल रहे हैं। शाम ढलते ही यह बल्ला टापू नादौन लौट आते हैं। मार्च माह में यह परिंदे अपने देश लौटना शुरू कर देते हैं। उधर, वन खंड अधिकारी रामदेव ने बताया कि विदेशी परिंदों पर विभाग नजर रखे हुए है। उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed