फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Migrant youth drowned in river during Chhath Puja in Paonta Sahib

Sirmour News: छठ पूजा के दौरान नदी में डूबा प्रवासी युवक, बचाव अभियान जारी

Mon, 20 Nov 2023 02:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 02:32 PM IST
सार

पांवटा साहिब में छठ पूजा के दौरान 18 वर्षीय प्रवासी  युवक मनीष कुमार नदी में डूब गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन
Migrant youth drowned in river during Chhath Puja in Paonta Sahib
छठ पूजा के दौरान नदी में डूबा प्रवासी युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में छठ पूजा के दौरान 18 वर्षीय प्रवासी  युवक मनीष कुमार नदी में डूब गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, अभी तक युवक का पता नहीं चल पाया है। तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र उदय शर्मा निवासी गांव हरसी मंगनवा जिला सरसा बिहार छठ पूजा के लिए अपने दो दोस्तों के साथ यमुना नदी पर आया था। इसी दौरान नाहते हुए युवक यमुना नदी में डूब गया है।  युवक की स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस टीम की ओर से तलाश की जा रही है जिसका अभी तक कुछ भी पता न चल पाया है। तलाश जारी है। मनीष कुमार महान कम्पनी रामपुरघाट में काम करता है और वहीं पर ही किराये के मकान में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed