फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Migrant woman murdered in Baddi, husband found hanging from fan

Murder: हिमाचल के बद्दी में प्रवासी महिला की हत्या, पति पंखे से लटका मिला

Thu, 11 Aug 2022 09:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 11 Aug 2022 09:41 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली महिला का गला रेत कर हत्या कर दी। उसका पति पंखे में लटका हुआ पाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति फंदे में झूल गया है।

विज्ञापन
Migrant woman murdered in Baddi, husband found hanging from fan
महिला की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली महिला का गला रेत कर हत्या कर दी। उसका पति पंखे में लटका हुआ पाया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया कि पत्नी की हत्या करने के बाद पति फंदे में झूल गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए, इसके बाद खुलासा होगा। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। हर पहलू से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यूपी के सुल्तानपुर जिले के कमलपुर पिकार गांव का रिंकू तिवारी अपनी पत्नी प्रिया के साथ बद्दी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस दो कमरा नंबर 376 में रहता था। इनके दो बेटियां छह और चार साल की हैं। रिंकू तिवारी फाइनांस का कार्य करता था। गुरुवार सायं 4.00 बजे प्रिया ने अपनी दोनों बेटियों को पड़ोस में रहने वाले गुलशन मेहता की पत्नी के पास यह कह कर छोड़ दिया कि वह 5.00 बजे उन्हें यहां से ले जाएगी।

विज्ञापन

 

वह समय पर नहीं आई। गुलशन मेहता और उसकी पत्नी को बाहर जाना था। उन्होंने प्रिया को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद आया। फोन बंद होने पर गुलशन मेहता की पत्नी प्रिया के कमरे गई और देखा कि उसका पति पंखे से झूल रहा है। प्रिया बेड पर मृत हालत में पड़ी थी। उसने अपने पति को सूचना दी और पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी नवदीप सिंह और थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने घटना स्थल का जायजा लिया। डीएसपी के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला लग रहा है। पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली है। पति के शरीर पर खरोचों के कोई निशान नहीं है। घर का दरवाजा भी खुला था। महिला के पिता को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed