फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Migrant laborer Teenager murdered in Pokhudhar, Nirmand, accused arrested

Kullu News: निरमंड के पोखुधार में पत्थर के वार से किशोर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Nov 2023 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Nov 2023 05:08 PM IST
सार

निरमंड पुलिस थाना के अंतर्गत पोखुधार नामक स्थान पर आपसी कहासुनी के बाद एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Migrant laborer Teenager murdered in Pokhudhar, Nirmand, accused arrested
मजदूर की हत्या(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के निरमंड पुलिस थाना के अंतर्गत पोखुधार नामक स्थान पर आपसी कहासुनी के बाद एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर हत्या में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान प्रसन्नजीत(17) शाह पुत्र अनिल शाह निवासी गांव भेलागां, तहसील बलिया जिला कटिहार बिहार के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान विकास शर्मा(28 ) पुत्र राज कुमार गांव चकमोह तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार आरोपी विकास शर्मा ने पोखुधार में पानी के टैंक का निर्माण कार्य लिया था और मृतक किशोर उसके पास मजदूरी का काम करता था। दोनों में बुधवार देर शाम शराब के नशे में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आरोपी ने किशोर के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर दिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed