{"_id":"601a9e128ebc3e4b646162fe","slug":"mid-day-meal-worker-coronavirus-positive-school-closed-for-48-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील वर्कर कोरोना पॉजिटिव, स्कूल 48 घंटे के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील वर्कर कोरोना पॉजिटिव, स्कूल 48 घंटे के लिए बंद
Wed, 03 Feb 2021 07:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 03 Feb 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में स्कूल खुलने के तीन दिन बाद ही बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं की एक मिड-डे मील वर्कर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना महामारी के कारण दस माह तक प्रदेश भर के स्कूल बंद रहे। एक फरवरी को ही प्रदेश सरकार के आदेशों के बाद स्कूल खुले हैं। बुधवार को डिडवीं पाठशाला में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्कूल में हड़कंप मच गया। डिडवीं स्कूल में कार्यरत दो मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का बुधवार को भोटा पीएचसी अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ।
विज्ञापन
इसमें एक कार्यकर्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोटा पीएचसी की डॉक्टर इंदु पठानिया ने कहा कि मिड-डे मील वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के अनुसार मिड-डे मील वर्कर ने मंगलवार को आठवीं कक्षा के 32 विद्यार्थियों को खाना भी परोसा था। डिडवीं टिक्कर स्कूल की प्रधानाचार्य किरण बाला ने कहा कि स्कूल की मिड-डे मील वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। स्कूल को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है और बच्चों को होम आइसोलेशन में रहने के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल में सैनिटाइजेशन करवाई जाएगी।
विज्ञापन