फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   meteorological centre shimla Alert for heavy rain in himachal eight districts

हिमाचल के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, सरकार और प्रशासन सतर्क

Thu, 11 Jul 2019 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Jul 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
meteorological centre shimla Alert for heavy rain in himachal eight districts
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सरकार और प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। 17 जुलाई तक प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से लगातार भारी बारिश होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।

विज्ञापन

हिमाचल में गुरुवार को भारी बारिश के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट बेअसर रहा। गुरुवार को शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार से रविवार तक कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। मैदानी क्षेत्रों में धूप खिलने से दिन के समय दोबारा पसीने छूटना शुरू हो गए।

गुरुवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 34.6, ऊना में 34.2, चंबा में 32.5, बिलासपुर में 32.3, हमीरपुर में 31.9, कांगड़ा में 31.0, सुंदरनगर में 30.7, धर्मशाला में 30.2, सोलन में 29.0, नाहन में 28.6, शिमला में 24.7, कल्पा में 22.7 और केलांग में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

उधर, बुधवार रात को सुंदरनगर में 26, धर्मशाला-गुलेर में 24, जोगिंद्रनगर में 12, मंडी में 11, पंडोह-पालमपुर में 8, मनाली में 5, सरकाघाट में 3 और जंजैहली में एक मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed