फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Message of staying healthy given in Sunni and Basantpur

Shimla News: सुन्नी और बसंतपुर में दिया निरोग रहने का संदेश

Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Message of staying healthy given in Sunni and Basantpur
शिमला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुन्नी और बसंतपुर में योग आसन करके निरोग रहने का संदेश दिया गया। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय सुन्नी के ऑडिटोरियम में आयुष विभाग, व्यापार मंडल सुन्नी और युवक मंडल सुन्नी के संयुक्त तत्वावधान में मेरा युवा भारत की ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडीएम सुन्नी राजेश वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 150 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लेकर योग आसनों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में एसडीएम सुन्नी ने प्रतिभागियों को योग के महत्व बारे में जानकारी दी। पीएमश्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में प्रधानाचार्य विपिन रघुवंशी की अध्यक्षता में विद्यार्थियों ने योग आसनों का अभ्यास किया। बसंतपुर स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. उर्मिला वर्मा ने बच्चों को योग क्रियाएं करवाईं। आर्यन पब्लिक स्कूल सुन्नी में योग प्रशिक्षक उमेश वर्मा ने योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article