फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   merino sheep breeds in australia imported to himachal pradesh

इसी महीने हिमाचल पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया की मेरिनो भेड़ें

Thu, 06 Feb 2020 04:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Feb 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
merino sheep breeds in australia imported to himachal pradesh
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश में भी अब भेड़ों की उच्च गुणवत्ता की ऊन मिलेगी। सूबे के पशुपालक और किसान ऑस्ट्रेलिया की मेरिनो भेड़ों का पालन कर अपनी आर्थिकी का सुदृढ़ करेंगे। इसी महीने ऑस्ट्रेलिया की 200 मेरिनो भेड़ें हिमाचल पहुंचेगी। पिछले तीन महीने से इन भेड़ों को देश की राजधानी दिल्ली में रखा गया है। पशुपालन के क्षेत्र में हिमाचल में यह नई पहल है। इन भेड़ों से जहां उच्च गुणवत्ता की ऊन प्राप्त होगी, वहीं ऊन की मात्रा में भी वृद्धि होगी।

विज्ञापन


200  मेरिनो भेड़ों को मंडी जिला के नगवाईं स्थित  भेड़ प्रजनन केंद्र रखा जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना के तहत तीन पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भेड़ों में नस्ल सुधार, ऊन गुणवत्ता और ऊन उत्पादन में सुधार के लिए भेड़ों के आयात को स्वीकृति मिली। उत्तराखंड की भेड़ें पिछले साल नवंबर के महीने में आ गई थीं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पहले भेड़ों की जांच करेगी। रोगमुक्त पाए जाने पर ही भेड़ें नगवाईं लाई जाएगी।
विज्ञापन


पहले चार-पांच साल तैयार होगा ब्रीडिंग प्लान
ऑस्ट्रेलिया से लाई गई उच्च गुणवत्ता की भेड़ों को लगभग चार से पांच साल तक एक निर्धारित ब्रीडिंग प्लान के तहत प्योर लाइन और क्रॉस ब्रीडिंग कार्यक्रमों में उपयोग में लाया जाएगा। उसके बाद आधुनिक प्रजनन तकनीक के प्रयोग से उच्च कोटी के मेमने भेड़ पालकों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियन मेरिनो भेड़ें दिल्ली आ गई हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञ भेड़ों की जांच कर रहे हैं। इसी महीने ये भेड़ें हिमाचल पहुंचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed