फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   meeting regarding preparation for himachal assembly election

चुनाव की तैयारियां शुरू, निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची शिमला, डीसी को दिए निर्देश

Fri, 08 Sep 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Sep 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
meeting regarding preparation for himachal assembly election

हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने वीरवार को प्रदेश के सभी डीसी व एसपी के साथ बैठक की।

विज्ञापन


लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में चुनाव में भागीदारी करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया। बूथ स्तर की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। बैठक से निकले बिंदुओं पर आयोग की टीम अब प्रदेश सरकार से बात करेगी ताकि चुनाव से पहले हर पोलिंग स्टेशन तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच सकें।
विज्ञापन


वीरवार को भारत निर्वाचन आयोग से डिप्टी चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा और संदीप सक्सेना ने होटल पीटरहॉफ में सभी जिलों के डीसी व एसपी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अपने जिलों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को मतदान व मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए जागरूक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रचार के हर माध्यम व आयोग के पास दर्ज करीब तीस लाख मतदाताओं के नंबरों पर संदेश भेजकर चुनावी पर्व में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास करें। आयोग का खास जोर 15 से 30 सितंबर के बीच चलने वाले विशेष अभियान पर है, जिसमें ब्लॉक स्तर के चुनाव अधिकारी हर घर जाकर छूटे मतदाताओं का नाम चुनाव सूची में शामिल कराएंगे। सिन्हा ने कहा कि इसके लिए रेडियो, टीवी, अखबारों के अलावा सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा।

चुनाव की तारीख पर जल्द हाेगा निर्णय

meeting regarding preparation for himachal assembly election

चुनाव की तारीख को लेकर उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि जल्द ही फुल चुनाव आयोग हिमाचल का दौरा करेगा। इस दौरान वह चुनावी तैयारियों की समीक्षा के अलावा मौसम व सुरक्षा दृष्टिकोण से सभी पहलुओं पर चर्चा के बाद चुनाव पर कोई निर्णय लेगा। सिन्हा ने कहा कि फिलहाल आयोग का सारा जोर चुनावी तैयारियां पूरी कराने पर है।

70 लाख आबादी, 32 लाख वोटर
उप चुनाव आयुक्त सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में करीब 32 लाख मतदाता हैं, जिनकी जानकारी चुनाव आयोग के पास है। कहा कि हमारा प्रयास है कि छूटे मतदाताओं का नाम पंद्रह दिन के इस अभियान में सूची में शामिल कराया जाए ताकि वह भी चुनाव में भाग ले सकें। बताया कि अगस्त महीने में भी एक अभियान चलाया गया था, जिसमें काफी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब जो नाम छूट गए हैं, उनके घर-घर जाकर मार्किंग कर जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed