फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   meeting news shimla

Shimla News: फ्लावरडेल की बदलेगी तस्वीर, मॉडल कॉलोनी बनाने का रोडमैप तैयार

Sun, 06 Sep 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
meeting news shimla
काॅलोनी में पार्किंग, स्ट्रीट लाइटें व पैदल रास्तों व सफाई व्यवस्था में होगा सुधार
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। छोटा शिमला की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फ्लावरडेल अब सिर्फ आवासीय क्षेत्र नहीं बल्कि मॉर्डन कॉलोनी के रूप में विकसित होगी। शिवशक्ति रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने सुविधाओं को बेहतर करने व मॉडल कॉलोनी बनाने को लेकर रोडमैप तैयार किया है। लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। रविवार को नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन करने के बाद यह फैसला लिया गया। रविवार को शिवशक्ति रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। प्रधान मदन कालटा व महासचिव अजय कुमार काे चुना गया। बताया कि शिमला की पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए कॉलोनी में बरसात के पानी की निकासी, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट, पैदल रास्तों और सीढ़ियों का रखरखाव किया जाएगा। वहीं दस से पंद्रह गाड़ियों की नई पार्किंग बनाई जाएगी। मॉडर्न कॉलोनी के तहत साफ-सफाई, कूड़ा प्रबंधन, हरियाली, सार्वजनिक स्थानों का रखरखाव, सुरक्षित पैदल आवागमन और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जाएंगी।



प्रधान मदन काल्टा और सचिव बनीं संजुक्ता ब्राम्टा
शिवशक्ति रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को हुआ। बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग ऑफिसर प्रवीन शाह ने की। कार्यकारिणी में प्रधान मदन कालटा, उपाध्यक्ष तिलक राज शर्मा और महासचिव अजय कुमार को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष थॉमस मसीह, मुख्य सलाहकार राजू राम राही, सचिव संजुक्ता ब्राम्टा और प्रैस सचिव मंजू कुमारी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed