{"_id":"6947ef7494a18bf263024df6","slug":"meeting-for-businessman-election-shimla-news-c-19-sml1002-650765-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एक चुनाव के लिए दोनों व्यापार मंडलों को राजी करेगी समिति, बैठक बुलाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एक चुनाव के लिए दोनों व्यापार मंडलों को राजी करेगी समिति, बैठक बुलाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर...
इसी हफ्ते हरजीत मंगा की अगुवाई वाले व्यापार मंडल के साथ बातचीत करेगी समन्वय समिति
शिमला व्यापार मंडल चुनाव के लिए गठित कारोबारियों की समन्वय समिति ने बैठक में लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कारोबारियों के दोनों गुटों को साथ लाकर एकसाथ शिमला व्यापार मंडल के चुनाव करवाने के लिए मुहिम शुरू हो गई है। व्यापार मंडल के चुनाव करवाने के लिए गठित कारोबारी नेताओं की सात सदस्यीय समन्वय समिति ने बैठक कर रणनीति तैयार कर ली है।
समिति ने इसी हफ्ते हरजीत मंगा की अगुवाई वाले शिमला व्यापार मंडल से बातचीत करने का फैसला लिया है। समिति के सभी सदस्य इस गुट के पदाधिकारियों से मिलेंगे और उन्हें एकसाथ व्यापार मंडल चुनाव को लेकर राजी करेंगे। यह गुट कब तक व्यापार मंडल का चुनाव चाहता है, इस पर सुझाव भी लिए जाएंगे। समन्वय समिति इसके आधार पर चार जनवरी को अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। यदि यह गुट एकसाथ चुनाव के लिए राजी हो जाता है तो जल्द चुनाव का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी भी माना जा रहा है कि मार्च तक ही शिमला व्यापार मंडल के चुनाव करवाए जा सकते हैं। दरअसल हरजीत मंगा की अगुवाई वाले व्यापार मंडल का कहना है कि अभी विंटर टूरिस्ट सीजन में ज्यादातर कारोबारी व्यस्त हैं। ऐसे में समर टूरिस्ट सीजन से पहले मार्च में चुनाव करवाए जा सकते हैं। समन्वय समिति के सदस्य एवं शिमला मालरोड बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिंद्र सिंह ऋषि का कहना है कि जल्द व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ वार्ता शुरू होगी।
नए साल में चुनाव चाहता है दूसरा गुट
दूसरी ओर संजीव ठाकुर की अध्यक्षता वाला व्यापार मंडल जनवरी फरवरी में चुनाव चाहता है। इनका कहना है कि दोनों व्यापार मंडलों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में शहर के सभी कारोबारी जल्द चुनाव चाहते हैं। हाल ही में इस गुट ने कारोबारियों की आम सभा भी बुलाई थी। इसमें चुनाव पर चर्चा होनी थी। बैठक में मौजूद ज्यादातर कारोबारी चुनाव के लिए तैयार भी थे लेकिन इनका कहना है कि शहर में अब दो व्यापार मंडल नहीं होने चाहिए। ऐसे में आखिरी बार समन्वय समिति का गठन कर दोनों को एकसाथ चुनाव के लिए तैयार किया जाए। इसलिए सात कारोबारी नेताओं की समिति बनाई गई है जो चार जनवरी तक दोनों गुटों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट देगी। शिमला शहर में चार हजार से ज्यादा कारोबारी हैं। शिमला व्यापार मंडल के चुनाव में शहर के अलावा उपनगरों के कारोबारी भी शामिल होंगे या नहीं, इस पर भी जल्द फैसला लिया जाना है।