{"_id":"61e0182dd3deb4372c2b0cd3","slug":"medswan-foundation-himachal-staff-in-108-and-102-ambulance-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडसवान फाउंडेशन: हिमाचल के कर्मचारी ही देंगे 108-102 एंबुलेंस में सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडसवान फाउंडेशन: हिमाचल के कर्मचारी ही देंगे 108-102 एंबुलेंस में सेवाएं
Thu, 13 Jan 2022 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 13 Jan 2022 05:47 PM IST
सार
सरकार ने 108 और 102 का जिम्मा मेडसवान फाउंडेशन को दिया है। पहले जीवीके कंपनी सेवाएं दे रही थी। कुछ दिन में जीवीके कंपनी का करार खत्म होने वाला है। इसके बाद नई कंपनी सेवाएं शुरू करेगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंबुलेंस सेवा 108 और 102 में हिमाचल के कर्मचारी ही तैनात होंगे। इसे लेकर मेडसवान फाउंडेशन ने औपचारिकताएं पूरी की हैं। प्रदेश में कंपनी 15 जनवरी से सेवाएं देना शुरू करेगी। कंपनी कर्मियों को आगामी दिनों में कार्य करने के लिए तैनात किया जा रहा है, जबकि स्टाफ की भर्ती भी की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरकार ने 108 और 102 का जिम्मा मेडसवान फाउंडेशन को दिया है। पहले जीवीके कंपनी सेवाएं दे रही थी। कुछ दिन में जीवीके कंपनी का करार खत्म होने वाला है। इसके बाद नई कंपनी सेवाएं शुरू करेगी। मेडसवान फाउंडेशन प्रभारी संतोष झा ने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में रोगियों को बेहतर सुविधा देना फाउंडेशन की प्राथमिकता रहेगी। बिहार जैसे बड़े राज्य में कंपनी कार्य कर रही है। अब हिमाचल में सेवा का मौका मिला है।
विज्ञापन
आपातकालीन सेवा सुदृढ़ करने के लिए हिमाचली स्टाफ को रखा जा रहा है। कंपनी धर्मपुर स्थित कॉल सेंटर में साक्षात्कार ले रही है। विभिन्न वर्गों में 850 कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जबकि 165 एंबुलेंस वाहन सेवा के लिए कर्मचारियों की तैनात रहेगी।
विज्ञापन
80 फीसदी पुराने स्टाफ का लिया साक्षात्कार
कंपनी ने साक्षात्कार में 80 फीसदी पुराने स्टाफ का साक्षात्कार लिया है, जबकि 20 फीसदी स्टाफ नया भर्ती किया जा रहा है। भर्ती किए जा रहे स्टाफ में हिमाचली युवाओं को मौका दिया जा रहा है।