Himachal: सीएम सुक्खू बोले- मरीजों को मिलेंगी गुणवत्तायुक्त दवाएं, ड्रग्स एक्ट में भी होगा संशोधन
बैठक में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार जल्द 100 करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद के लिए टेंडर जारी करने जा रही है। इसमें प्रतिष्ठित दवा कंपनियां भाग ले सकेंगी। दवाएं सीधे दवा निर्माता कंपनियों से खरीदी जाएंगी, जिससे सरकारी अस्पतालों में मरीजों को विश्वस्तरीय दवाइयां मिल सकें। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकता अनुसार ड्रग्स एक्ट में भी संशोधन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के दृष्टिगत अनेक कदम उठाए हैं।
अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गुणवत्तायुक्त दवाइयां बहुत जरूरी हैं। लोगों को प्रदेश में ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भी निर्देश दिए कि जन औषधि और अन्य दवा दुकानों के लिए दवाइयां सीधे दवा कंपनियों से खरीदी जाएं। राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनता का पैसा केवल जनहित के लिए ही खर्च किया जाना चाहिए। बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रियंका बासु इंगटी, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, विशेष सचिव स्वास्थ्य जितेंद्र संजटा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।