{"_id":"6207df95b8ae747cda14f4ec","slug":"medical-university-second-round-of-mbbs-counseling-banned-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल यूनिवर्सिटी: हिमाचल में एमबीबीएस की दूसरे राउंड की काउंसलिंग पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल यूनिवर्सिटी: हिमाचल में एमबीबीएस की दूसरे राउंड की काउंसलिंग पर रोक
Sat, 12 Feb 2022 09:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Feb 2022 09:58 PM IST
सार
मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक में नई तिथि निर्धारित करने के लिए अब सोमवार को निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, प्रदेश मेडिकल विवि में दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 10 फरवरी से शुरू दी गई थी।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में एमबीबीएस की दूसरे राउंड की काउंसलिंग पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। ऑल इंडिया स्तर पर चल रही दूसरे राउंड की काउंसलिंग की तिथि बढ़ने के चलते प्रदेश की दूसरे राउंड की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक में नई तिथि निर्धारित करने के लिए अब सोमवार को निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, प्रदेश मेडिकल विवि में दूसरे राउंड की काउंसिलिंग 10 फरवरी से शुरू दी गई थी। 12 फरवरी को कॉलेज च्वाइस भरने की अंतिम तिथि थी। कॉलेज च्वाइस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अलॉटमेंट घोषित करने के लिए भी अब नई तारीख निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश में 18 फरवरी को अभ्यर्थियों को कॉलेज अलॉट किए जाने थे, लेकिन अब इसके लिए नई तिथि की घोषणा की जाएगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रवीण शर्मा ने कहा कि ऑल इंडिया स्तर की काउंसलिंग की तिथि बढ़ने के चलते प्रदेश की काउंसलिंग फिलहाल रोकी गई है। सोमवार को नई तिथि निर्धारित होगी। बता दें कि पहले राउंड की काउंसिलिंग में 650 सीटें भरी गई थीं और अब दूसरे राउंड में 350 सीटें भरी जानी हैं।
विज्ञापन