फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medical council of India team visit Nahan Medical College

मेडिकल कॉलेज पहुंची MCI की टीम, खामियों को लेकर लगाई लताड़

Thu, 22 Mar 2018 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, नाहन (सिरमौर) Updated Thu, 22 Mar 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
medical council of India team visit Nahan Medical College

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) की तीन सदस्यीय टीम नाहन ने मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा किया। टीम ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ पुराने डिग्री कॉलेज के भवन का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में तीसरे बैच की तैयारी चल रही है। लिहाजा, एमसीआई की टीम ने बुधवार को अचानक दौरा किया। सूत्रों की मानें तो मेडिकल कॉलेज में खामियों को लेकर कॉलेज प्रबंधन को लताड़ भी लगाई।
विज्ञापन


एमसीआई के दौरे को लेकर कॉलेज प्रबंधन को भनक भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि टीम ने पूरे मेडिकल कॉलेज की वीडियोग्राफी भी की है।

वीडियोग्राफी की दिल्ली में समीक्षा करने के बाद रिपोर्ट एमसीआई को सौंपी जाएगी। इसके बाद ही एमसीआई नाहन मेडिकल कॉलेज को तीसरे बैच के लिए एलओपी जारी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे टीम में शामिल

medical council of India team visit Nahan Medical College

टीम ने पीजी कॉलेज नाहन के पुराने भवन का भी निरीक्षण किया। इस महाविद्यालय को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अस्थाई तौर पर लिया है।

एमसीआई की टीम ने तीसरे बैच के लिए बेड की क्षमता को को भी जांचा। साथ ही टीम के सदस्यों ने कुछ एमबीबीएस प्रशिक्षुओं से भी जानकारी जुटाई है। बता दें कि दूसरे बैच की निरीक्षण के दौरान भी एमसीआई की टीम ने कई खामियां पाई थीं।

उधर, मेडिकल कॉलेज नाहन के वरिष्ठ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. केके पराशर ने एमसीआई की टीम के निरीक्षण की पुष्टि की है। 

एमसीआई की निरीक्षण टीम में मेडिकल कॉलेज लातूर महाराष्ट्र के ईएनटी के एचओडी डॉ. गिरीश विथालरो, पटना मेडिकल कॉलेज के फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट से डॉ. एसएन शर्मा और मेडिकल कॉलेज चेन्नई के फोरेंसिक हेड डॉ. कुमार उपस्थित रहे।

इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जयश्री शर्मा और एमएस डॉ. केके पराशर सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed