फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Medical College Nahan first batch 98 doctors to himachal pradesh

Medical College Nahan: पहले बैच से हिमाचल को मिले 98 डॉक्टर

Sat, 28 May 2022 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर चंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
चंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 May 2022 05:00 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. श्यामलाल कौशिश ने बताया कि पहले बैच के प्रशिक्षुओं ने एमबीबीएस का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वर्ष 2016 में शुरू हुए मेडिकल कॉलेज ने 98 चिकित्सक तैयार किए हैं।

विज्ञापन
Medical College Nahan first batch 98 doctors to himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में बैठे पहले बैच से प्रदेश को 98 चिकित्सक मिले हैं। ये चिकित्सक एक वर्ष की इंटर्नशिप के बाद सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। वर्ष 2016 में मेडिकल कॉलेज बनने के बाद यहां एमबीबीएस के 100 प्रशिक्षुओं का पहला बैच बैठा था।

विज्ञापन


मई 2022 में पहले बैच ने एमबीबीएस की अपनी पढ़ाई पूरी की। सभी चिकित्सकों ने एक वर्ष की इंटर्नशिप भी पूरी कर ली है। सितंबर 2016 में 100 प्रशिक्षुओं ने पहले बैच में प्रवेश लिया था। इनमें दो प्रशिक्षुओं ने किसी कारणवश बीच में प्रशिक्षण छोड़ दिया था। मेडिकल कॉलेज नाहन में दूसरे बैच में एबीबीएस सीटें 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल नाहन का 2016 में उन्नयन कर इसे मेडिकल कॉलेज बनाया गया। इसके बाद प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नामकरण किया गया। मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध और भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) की ओर से अनुमोदित है। कॉलेज भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मेडिकल के प्रशासनिक ब्लॉक का निर्माण चल रहा है, जबकि अस्पताल भवन का निर्माण होना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. श्यामलाल कौशिश ने बताया कि पहले बैच के प्रशिक्षुओं ने एमबीबीएस का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वर्ष 2016 में शुरू हुए मेडिकल कॉलेज ने 98 चिकित्सक तैयार किए हैं। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का नया भवन तैयार होने से सुविधाएं और सुदृढ़ होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed