फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Medical and Research University Nerchok: Admission for MBBS and BDS from February 2 to 5

मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक: एमबीबीएस और बीडीएस के लिए दो से पांच फरवरी तक दाखिला

Mon, 24 Jan 2022 04:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Jan 2022 04:57 PM IST
सार

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक 30 जनवरी से एमबीबीएस और बीडीएस के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ करेगी। दो राउंड की काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया 24 फरवरी तक चलेगी। पहले राउंड की काउंसलिंग की दाखिला प्रक्रिया दो से पांच फरवरी तक होगी। 

विज्ञापन
Medical and Research University Nerchok: Admission for MBBS and BDS from February 2 to 5
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक की ओर से एमबीबीएस और बीडीएस के दाखिलों की प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। एमबीबीएस और बीडीएस की पहले राउंड की काउंसलिंग की दाखिला प्रक्रिया को दो फरवरी से पांच फरवरी तक करवाया जाएगा। वेकेंसी पोजिशन को नौ फरवरी को डिस्प्ले किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रबंधन के की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है और पूरी पारदर्शिता के साथ यह काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया होगी। शेड्यूल के मुताबिक अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक 30 जनवरी से एमबीबीएस और बीडीएस के लिए दाखिला प्रक्रिया आरंभ करेगी। दो राउंड की काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया 24 फरवरी तक चलेगी।

विज्ञापन


पहले राउंड की काउंसलिंग की दाखिला प्रक्रिया दो से पांच फरवरी तक होगी। इसके बाद जो सीटें शेष रह जाएंगी, उसकी सूची नौ फरवरी को लगेगी। दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए च्वाइस फिलिंग 10 से 12 फरवरी को होगी। 18 फरवरी को दूसरे राउंड के लिए सेल्फ एलोकेशन होगी, जबकि दूसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया 21 से 24 फरवरी तक  चलेगी। सभी अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से ही अपने लॉग इन कर अपना अलाटमेंट पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी के कंट्रोलर ऑफ एग्जामीनेशन डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि 30 जनवरी से दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी, जो 24 फरवरी तक चलेगी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन ही करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed