फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   medha protsahan yojana in Himachal One Lakh rupee to meritorious students for Coaching

हिमाचल के 500 मेधावियों को कोचिंग के लिए मिलेंगे एक-एक लाख

Thu, 25 Oct 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Oct 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
medha protsahan yojana in Himachal One Lakh rupee to meritorious students for Coaching

मेधा प्रोत्साहन योजना में इस साल 500 विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। स्कूल और कॉलेजों के 350 और विश्वविद्यालय के 150 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग ने मेधा प्रोत्साहन योजना की गाइड लाइन जारी कर दी है। योजना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कोचिंग लेने के लिए एक लाख रुपये तक की मदद लेने के लिए पात्र विद्यार्थियों को जिला उपनिदेशकों के पास आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार अंडर ग्रेजुएशन कर रहे 350 छात्रों और पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे 150 छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग लेने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। अंडर ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 75 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के 65 फीसदी अंक होने चाहिए।
विज्ञापन


पोस्ट ग्रेजुएशन में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 50 फीसदी अंक और आरक्षित वर्ग के 45 फीसदी अंक होने चाहिए। कोचिंग के लिए प्रदेश सरकार एक लाख की मदद देगी।  सालाना 2.50 लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के मेधावी विद्यार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

medha protsahan yojana in Himachal One Lakh rupee to meritorious students for Coaching

पांच करोड़ के बजट प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना को शुरू करने की अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी। मेधा प्रोत्साहन योजना में जमा दो के विद्यार्थियों को जेईई मेन और नीट तथा उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजगार आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा की तैयारियों के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी।

मेधा प्रोत्साहन योजना में राज्य में या राज्य से बाहर कोचिंग के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मंत्रिमंडल ने हिमाचल के मेधावी विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से करवाई जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए मेधा प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का निर्णय लिया। योजना में सीएलएटी, एनईईटी, आईआईटी, जेईई, एम्स, एएफएमसी, एनडीए सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed