फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MD XI team defeated Chairman XI

Shimla News: एमडी इलेवन की टीम ने चेयरमैन इलेवन को हराया

Fri, 12 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
MD XI team defeated Chairman XI
शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के 19वें स्थापना दिवस पर खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक आबिद हुसैन सादिक ने शुक्रवार को बीसीएस स्कूल के खेल मैदान में किया। क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में एमडी इलेवन की टीम ने चेयरमैन इलेवन की टीम को 5 रनों से हराया। एमडी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 108 रनों का लक्ष्य दिया। एमडी इलेवन की ओर से उपकप्तान हेमंत भारद्वाज ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। चेयरमैन इलेवन की ओर से योगेश और लवेश लैटका ने तीन-तीन विकेट लिए। चेयरमैन इलेवन की टीम 102 रन बनाकर 18 ओवर में आउट हो गई। एमडी इलेवन की ओर से हरीश ने 22 रन देकर चार विकेट, विनोद चौहान ने 8 रन देकर 3 विकेट लिए और हेमंत भारद्वाज ने एक विकेट हासिल किया। हेमंत भारद्वाज को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। इस अवसर पर नरेश ठाकुर निदेशक कार्मिक और मनीष महाजन निदेशक इलेक्ट्रिकल भी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article