फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Md inspect a shop construction in shimla

शहर में दुकानों का निर्माणकार्य देखने खुद फील्ड में उतरे एमडी

Sat, 26 Jun 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Md inspect a shop construction in shimla
दुकानों का निर्माण कार्य देखने के लिए फील्ड में उतरे एमडी
विज्ञापन

लोअर बाजार और सब्जी मंडी में बन रही दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लोअर बाजार और सब्जी मंडी में बन रहीं दुकानों का जायजा लेने स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक मनमोहन शर्मा खुद शनिवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सब्जी मंडी में बन रहीं दुकानों का निरीक्षण किया। हिमुडा के अधिकारियों ने बताया कि ज्यादातर दुकानों का काम पूरा हो चुका है, जल्द इसे तैयार करके देंगे। सब्जी मंडी में दो फ्लोर में दुकानें बन रही हैं। इसमें आजकल बिजली का काम चल रहा है। शेल्फें और शटर बनकर तैयार हैं। टनल के पास भी निर्माणकार्य अंतिम दौर में है। हिमुडा अधिकारियों ने दावा किया कि एक हफ्ते के भीतर दोनों जगह की दुकानें तैयार कर दी जाएंगी। हिमुडा इससे पहले मुख्य सचिव के सामने भी 15 जून तक दुकानें तैयार करने के दावे कर चुका है। हालांकि, इसका काम अब जाकर पूरा हो रहा है। प्रबंध निदेशक मनमोहन शर्मा ने कहा कि हर हाल में दुकानें तैयार की जाएं ताकि कारोबारियों को सौंपी जा सके। इसके अलावा जिन दुकानों के टेंडर अभी होने हैं, उसकी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed