{"_id":"6650a9caaf2baefc73052eb0","slug":"mcs-company-that-disappeared-with-rs-67-lakh-will-be-blacklisted-shimla-news-c-19-sml1001-355431-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एमसी के 67 लाख लेकर गायब \nहुई कंपनी की जाएगी ब्लैकलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एमसी के 67 लाख लेकर गायब हुई कंपनी की जाएगी ब्लैकलिस्ट
विज्ञापन
सदन में निगम प्रशासन ने दी जानकारी
कंपनी को भेजा गया है नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम सदन की कार्यवाही ऑनलाइन करने के लिए ई विधान प्रोजेक्ट पर काम करने वाली कंपनी को अब ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी है। नगर निगम से 67 लाख रुपये लेकर गायब हुई इस कंपनी ने अभी तक निगम के नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
ऐसे में निगम इस पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। सदन में पार्षद सिमी नंदा के सवाल पर आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने कहा कि कंपनी को दोबारा नोटिस भेजा है। कंपनी से इस प्रोजेक्ट के लॉगइन आइडी और पासवर्ड देने को कहा है। गौरतलब है कि निगम ने इस प्रोजेक्ट का पैसा एडवांस में ही कंपनी को दे दिया था। कंपनी ने कुछ काम किया लेकिन बाद में पूरा रिकॉर्ड लेकर गायब हो गई। अब निगम के पास पार्षदों के लिए बनाए लागइन आईडी और पासवर्ड तक नहीं है। सदन में कृष्णानगर पार्षद बिट्टू कुमार ने स्मार्ट सिटी से बनाई सड़क खोलने की मांग की।