फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MCI huge blow to Himachal

एमसीआई का हिमाचल को बड़ा झटका

Mon, 02 Jun 2014 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Jun 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
MCI huge blow to Himachal

मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) ने हिमाचल को बड़ा झटका दिया है। राज्य के दोनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों आईजीएमसी और टांडा में एमबीबीएस की सीटें घटाने की सिफारिश एमसीआई ने की है।

विज्ञापन


आईजीएमसी को सीटें 65 से 100 करने की मंजूरी 5 साल पहले मिली थी। टांडा में चार साल पहले सीटें 50 से 100 की गई थीं। अब एमसीआई ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सिफारिश की है कि इस मंजूरी को रिन्यू न किया जाए।
विज्ञापन


एमसीआई ने अपनी वेबसाइट पर सोमवार को मिनट्स जारी किए। इसमें कहा गया है कि टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए ये पत्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को 28 अप्रैल और आईजीएमसी को लेकर 17 मई को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला किन तथ्यों के आधार पर लिया गया है? ये नहीं बताया गया है। आईजीएमसी में सीटें 65 से 100 होने के बाद पांचवां सेमेस्टर चल रहा है, जबकि टांडा में चौथा सेमेस्टर है। यदि एमसीआई की ये सिफारिशें लागू हुईं तो आईजीएमसी में अगले साल 65 और टांडा में 50 सीटों पर ही एडमिशन होगा।

हिमाचल में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के बजाय एक निजी मेडिकल कॉलेज को 150 सीटें देने के बाद से एमसीआई के फैसलों पर सवाल उठ रहे थे। अब काउंसिल की ताजा सिफारिशें कई संदेह पैदा कर रही हैं। हालांकि, अभी राज्य सरकार के पास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सामने तथ्य रखने का मौका है।


हमें एक मौका दिया जाए
प्रदेश के दोनों मेडिकल कॉलेजों के लिए एमसीआई की ओर से जो भी आपत्तियां उठाई गई हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। वैसे भी गलतियों को ठीक करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक मौका हमें दिया जाएगा।

इसे लेकर मैने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में बात कर ली है। हिमाचल को कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी।
विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed