Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC to seek funds from government departments for Winter Carnival

Shimla News: विंटर कार्निवल के लिए सरकारी महकमाें से पैसा मांगेगा एमसी

Wed, 18 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
MC to seek funds from government departments for Winter Carnival
खास खबर
विज्ञापन

बजट न होने पर भी समर फेस्टिवल से बेहतर आयोजन की तैयारी, पिछले साल खर्च हुए थे 1.72 करोड़
इस बार दस फीसदी ज्यादा पैसा मांगेगा निगम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाए जाने वाले शिमला विंटर कार्निवल के लिए स्टार नाइट और अन्य कार्यक्रम तय करने से पहले नगर निगम को अब पैसों का जुगाड़ करना पड़ रहा है।

नगर निगम का अपना खजाना खाली है। ऐसे में सरकारी महकमों से मिलने वाले पैसों से ही विंटर कार्निवल की चमक तय होगी। सरकारी महकमों और निगमों से जितना ज्यादा पैसा मिलेगा, शिमला विंटर कार्निवल की धूम उतनी बढ़ेगी। इसके लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकारी महकमों और निगमों से इसके लिए पत्राचार किया जा रहा है। इस साल 25 से 31 दिसंबर तक शिमला विंटर कार्निवल मनाया जाएगा। सात दिन तक मनाए जाने वाले कार्निवल पर इस साल करीब दो करोड़ रुपये से ज्यादा बजट खर्च होने का अनुमान है। बीते साल शिमला विंटर कार्निवल के आयोजन पर करीब 1.72 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसमें करीब 1.20 करोड़ रुपये सरकारी विभागों और निगमों ने सहयोग दिया था।
विज्ञापन

विंटर कार्निवल में इस साल भी कोई कमी न रहे, इसके लिए नगर निगम इस बार सरकारी महकमों से न सिर्फ मदद लेगा बल्कि पिछले साल से दस फीसदी ज्यादा सहयोग राशि देने का आग्रह करेगा। इसके लिए सभी महकमों से पत्राचार किया जा रहा है। विंटर कार्निवल से पहले बजट पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी जिसके बाद कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




समर फेस्टिवल से बेहतर आयोजन की चुनौती
शिमला विंटर कार्निवल का आयोजन तीन साल से हो रहा है। विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान होने वाला कार्निवल तीन साल में ही देश भर में चर्चित हो रहा है। हजारों सैलानी विंटर कार्निवल के दौरान शिमला पहुंचते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं। पहले साल विंटर कार्निवल के आयोजन में जिला प्रशासन ने भी मदद दी थी लेकिन इसके बाद सरकार ने इसके आयोजन का पूरा जिम्मा अब नगर निगम को सौंपा है। जिला प्रशासन अब सिर्फ जून में समर फेस्टिवल करवाता है। ऐसे में नगर निगम के सामने समर फेस्टिवल से बेहतर आयोजन की चुनौती है। बीते साल फैशन शो, वॉयस ऑफ शिमला, मिस शिमला जैसे आयोजन ने देश भर में वाहवाही बटोरी थी। ऐसा नहीं है कि सिर्फ नगर निगम सरकारी महकमों से मदद ले रहा है। जिला प्रशासन भी समर फेस्टिवल के लिए मदद लेता है। नगर निगम दायरा सीमित है जिसके चलते स्पॉन्सरशिप और मदद के लिए ज्यादा माथापच्ची करनी पड़ती है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस बार भी विंटर कार्निवल का भव्य आयोजन होगा। कब क्या कार्यक्रम होंगे, इसके लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article