{"_id":"58576c6a4f1c1b5361c06429","slug":"mc-shimla-will-start-mobile-app-for-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे जमा करें हर बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे जमा करें हर बिल
विश्वास भारद्वाज/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में नगर निगम राजधानी के लोगों को कैशलेस सुविधा का तोहफा देने जा रहा है। शहर के लोग नगर निगम से संबंधित सभी भुगतान मोबाइल ऐप और ई-पेमेंट के जरिये कर सकेंगे। अगले हफ्ते होने वाले नगर निगम के मासिक हाउस में इसे लेकर प्रस्ताव लाया जा रहा है। हाउस की मंजूरी के बाद नगर निगम को कैश लेस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद परेशानी झेल रहे शहर के लोगों को नगर निगम बड़ी सुविधा देने जा रहा है। नए साल पर नगर निगम को पूरी तरह कैश लेस बनाने की तैयारी है। नगर निगम से संबंधित सभी तरह की यूटिलिटी पेमेंट को ई-वालेट सेवा से जोड़ने की योजना है। पानी के बिल, पार्किंग फीस, लाइसेंस फीस और दुकानों के किराये का भुगतान शहर के लोग बिना नकदी के कर सकेंगे।
विज्ञापन
शहर में पानी के 30 हजार उपभोक्ता हैं। ई-पेमेंट की सुविधा शुरू होने के बाद लोग अपने पानी बिल घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिये भी जमा करवा सकेंगे। सेवा शुरू करने के लिए नगर निगम टेंडर के माध्यम से ई-वालेट कंपनी का चयन करेगा। ई-पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम के कैश काउंटरों पर कार्ड स्वैप मशीन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
निगम को कैश लेस बनाने की तैयारी शुरू
नगर निगम को कैश लेस बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस महीने हाउस में इसे लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा। हाउस की मंजूरी के बाद प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी। जल्द ही शहर के लोग नगर निगम से संबंधित सभी तरह के भुगतान कैश लेस माध्यमों से कर सकेंगे।- पंकज राय, आयुक्त नगर निगम
पेटीएम से हो सकेगी ग्रीन फीस अदायगी
नगर निगम ने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन मालिकों के लिए ग्रीन फीस अदायगी सुविधाजनक बनाने के लिए पेटीएम सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। पेटीएम के जरिये क्यू आर कोड स्कैन कर लोग ग्रीन फीस का भुगतान कर सकेेंगे। इसके लिए शोघी पुलिस बैरियर के पास क्योस्क मशीन भी स्थापित किया जाएगा।