फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC Shimla will impose penalty for garbage in open places

अब खुले में कचरा फेंका तो छपेगा फोटो, जुर्माना भी लगेगा

Mon, 12 Nov 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Nov 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
MC Shimla will impose penalty for garbage in open places

शहर में सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, जंगलों और नालों में कचरा फेंकने वालों की अब खैर नहीं। नगर निगम इनसे न सिर्फ जुर्माना वसूलेगा, बल्कि इनकी तस्वीरें मीडिया और बाकी जगह सार्वजनिक भी करेगा। इसके लिए नगर निगम ने शहर में तीन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं।

विज्ञापन


बाकी आठ जगहों पर भी कैमरे लगाने का काम चल रहा है। सेनेटरी इंस्पेक्टरों ने इन जगहों का चयन किया है जहां आए दिन लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। नगर निगम के अनुसार शहर में कई लोग ऐसे हैं जो नगर निगम को कूड़ा देने की बजाय खुले में कचरा फेंक रहे हैं। इससे गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन


ये लोग दिन की बजाय रात को कचरा फेंकने घरों से निकलते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए ही ये सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे किन जगहों पर लगे हैं, निगम प्रशासन ने इसे अब सार्वजनिक नहीं किया है। नगर निगम आयुक्त पंकज राय का कहना है कि सोमवार को भी बैठक कर अब तक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी। इसमें जो लोग पकड़े जाएंगे, उनकी तस्वीरें मीडिया में जारी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर की समीक्षा बैठक

MC Shimla will impose penalty for garbage in open places
निगम आयुक्त पंकज राय

केपटाउन दौरे से शिमला पहुंचे निगम आयुक्त पंकज राय ने स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। अधिकारियों से कूड़ा न उठने की शिकायतों का निपटारा करने, गीला और सूखा कचरा अलग रखने की योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने आदि के निर्देश दिए गए।

बैठक में उन परिवारों पर भी कार्रवाई करने को कहा गया जो नगर निगम को कूड़ा नहीं दे रहे हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम सामाजिक संगठनों की भी मदद लेगा। निगम आयुक्त ने शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत भी जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed