फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC shimla will honour prominent personality of the city.

नगर निगम देगा 50 हजार का नकद इनाम

Wed, 20 Aug 2014 08:16 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 08:16 PM IST
विज्ञापन
MC shimla will honour prominent personality of the city.

नगर निगम अपना सामाजिक कर्तव्य निभाते हुए शहर के लिए मिसाल बन चुकी एक शख्सियत को सम्मानित करेगा। पहली सितंबर को नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इसके तहत 50 हजार रुपये का नकद इनाम और शॉल, टोपी दी जाएगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले को चुनने के लिए महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी।

विज्ञापन


वीरवार को निगम की फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। शहरवासियों को अच्छे काम करने के लिए प्रोत्साहित करने को यह योजना बनाई गई है। योजना के तहत सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को चुना जाएगा।
विज्ञापन

महापौर होंगे कमेटी के चेयरमैन

MC shimla will honour prominent personality of the city.

महापौर को कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। कमेटी में आयुक्त अमरजीत सिंह के अलावा दो वरिष्ठ पार्षद और शहर के एक जाने-माने व्यक्ति को शामिल किया जाएगा। फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी दो वरिष्ठ पार्षदों और एक स्थानीय निवासी का चयन करेगी। पांच सदस्यीय ज्यूरी विजेता का चयन करेगी।

नागरिक अभिनंदन के लिए चुने जाने वाले व्यक्ति का शहर के लिए योगदान, उनके इतिहास और उपलब्धियों पर मंथन किया जाएगा। इस योजना के तहत हर साल नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। फाइनेंस एंड प्लानिंग कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव को लाने की पुष्टि सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed