फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla will auctioned defaulters property.

इन लोगों के घर और दुकानें नीलाम करेगा नगर निगम

Tue, 14 Jul 2015 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 14 Jul 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
mc shimla will auctioned defaulters property.

नगर निगम शिमला ने हाउस टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। एक माह के भीतर यदि टैक्स जमा नहीं किया तो नगर निगम 517 टैक्स डिफाल्टरों के भवन और दुकानें नीलाम कर देगा। टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ नगर निगम ‘एमसी एक्ट 1994’ के तहत कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


निगम आयुक्त पंकज राय ने इसकी पुष्टि की है। नगर निगम के टैक्स डिफाल्टरों की सूची में शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी, सरकारी, प्राइवेट कर्मचारी और भू-स्वामी (किसान) शामिल हैं। नगर निगम ने 31 मार्च 2012 तक लंबित टैक्स की वसूली के लिए डिफाल्टरों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोटिस जारी होने के एक माह के भीतर डिफाल्टरों को टैक्स जमा करना होगा। टैक्स जमा न होने की स्थिति में संपत्ति नीलाम कर दी जाएगी। निगम को 517 डिफाल्टरों से एक करोड़ 23 लाख रुपये की वसूली करनी है। अभी तक टैक्स डिफाल्टरों के रिकवरी केस एमसी कलेक्टर के पास चल रहे थे लेकिन डिफाल्टर न तो केस में हाजिर हुए और न ही बकाया राशि का भुगतान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते निगम को संपत्ति नीलाम करने का फैसला लेना पड़ा। नगर निगम को एक माह बाद उच्च न्यायालय के समक्ष भी टैक्स वसूली की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। नगर निगम शिमला आयुक्त पंकज राय ने कहा कि टैक्स डिफाल्टरों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिसीव न किए जाने की सूरत में नोटिस घरों के बाहर चस्पां कर दिए जाएंगे। नोटिस जारी होने के एक माह के भीतर यदि टैक्स जमा नहीं किया तो संबंधित व्यक्ति की संपत्ति अटैच कर सेल कर दी जाएगी।


1688 डिफाल्टरों से वसूले 4.27 करोड़-
नगर निगम को टैक्स अदा न करने वालों की संख्या 2013 में 2205 थी। नगर निगम को इन लोगों से पांच करोड़ 50 लाख रुपये की वसूली करनी थी। नगर निगम अब तक 1688 टैक्स डिफाल्टरों से करीब चार करोड़ 27 लाख रुपये वसूल चुका है। अब 517 डिफाल्टरों से एक करोड़ 23 लाख रुपये वसूलना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed