फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla online facilities.

नए साल का तोहफा, आनलाइन सुविधाएं देगा एमसी

Thu, 01 Jan 2015 12:28 PM IST
Updated Thu, 01 Jan 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
mc shimla online facilities.

राजधानी के लोगों के लिए खुशखबरी है। नए साल पर नगर निगम आनलाइन सुविधाएं देना शुरू कर देगा। मई 2015 से नगर निगम आनलाइन हो जाएगा। शहर के लिए महत्वाकांक्षी ई गवर्नेंस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। प्रोजेक्ट का टेंडर लेने वाली एबीएम कंपनी ने निगम की विभिन्न शाखाओं से डाटा जुटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


नगर निगम की वेबसाइट पर शिमला शहर और नगर निगम की पूरी जानकारी दी जाएगी। लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के अलग से लिंक बनाए जाएंगे। ई गवर्नेंस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद नगर निगम से जुड़ा हर छोटा बड़ा काम आप घर बैठे कर सकेंगे। जरूरत होगी सिर्फ कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट कनेक्शन की। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि जल्द ही प्रोजेक्ट के तहत शहर के लोगों को सुविधाएं देना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

मोबाइल फोन नंबर से होगा पंजीकरण

mc shimla online facilities.

नगर निगम की वेबसाइट पर शहर के लोगों का मोबाइल फोन नंबर के माध्यम से पंजीकरण होगा। वेबसाइट पर पंजीकरण नाम से दिए लिंक पर क्लिक पर कुछ जानकारियां मांगी जाएगी। जानकारी लिखने के बाद मोबाइल फोन पर एसएमएस आएगा। मैसेज में पासवर्ड दिया जाएगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद शहरवासी मोबाइल फोन नंबर और दिए गए पासवर्ड से वेबसाइट में लाग इन कर सकेंगे।

डेबिट और क्रेडिट कार्ड से चालान का भुगतान

नगर निगम के विभिन्न बिलों और लाइसेंस फीस का भुगतान डेबिट तथा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लोग कर सकेंगे। इसके अलावा वेबसाइट पर दर्शाए जाने वाले चालान फार्म से भी लोग फीस दे सकेंगे। इसके लिए चालान फार्म डाउनलोड कर निगम दफ्तर में लाना होगा। फार्म देखकर इसका भुगतान निगम में हो सकेगा।

1876 से बर्थ, डेथ की मिलेगी जानकारी

mc shimla online facilities.

स्वास्थ्य शाखा का रिकार्ड अपडेट होने के बाद वेबसाइट पर साल 1876 से बर्थ और डैथ पंजीकरण की जानकारी मिलेगी। लोग आनलाइन ही सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकेंगे। ब्रिटिशकाल का रिकार्ड भी नगर निगम ने आज तक सहेज कर रखा है।

यह सुविधाएं भी मिलेंगी

एक क्लिक पर जमा होंगे 15 एमसी के बिल
बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट भी उपलब्ध होगा
शिकायतों का निवारण सात दिन में होगा
नक्शों की स्वीकृति 7 से 15 दिनों के भीतर
फूड, पीएफए, नॉन पीएफए लाइसेंस सात दिन में बनेंगे
शिकायतों को भी आनलाइन दर्ज कराया जा सकेगा
अपने कामकाज का स्टेटस भी आनलाइन जांच सकेंगे

11 करोड़ की राशि मंजूर

केंद्र सरकार की जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण योजना के तहत ई गवर्नेंस प्रोजेक्ट के लिए नगर निगम को 11 करोड़ की राशि मंजूर की है। इसके तहत निगम के मुख्य कार्यालय सहित वार्ड कार्यालयों का कंप्यूटरीकरण होगा।

विज्ञापन

एमसी की मदद चाहिए तो डायल करें 1916

mc shimla online facilities.

शहरवासियों की मदद के लिए नगर निगम ने साल 2015 से हेल्प लाइन नंबर शुरू किया है। शहर की जनता लैंडलाइन फोन से 1916 नंबर डायल कर अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। यह फोन रिज मैदान, संजौली और छोटा शिमला में स्थित नगर निगम के दफ्तर में सुने जाएंगे। संबधित क्षेत्र के लोगों के फोन संबधित नंबरों पर ही सुने जाएंगे।

मोबाइल फोन नंबर से लोगों को शहर का एसटीडी कोड नंबर 0177 हेल्प लाइन नंबर 1916 से पहले डायल करना होगा। हेल्पलाइन फोन नंबर पर 24 घंटे लोगों की बात सुनी जाएगी। निगम आयुक्त पंकज राय ने बताया है कि नए साल से नगर निगम परिधि के तहत आने वाले लोग हेल्प लाइन नंबर पर पीने के पानी, सीवरेज, सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने सुझाव भी हेल्प लाइन नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed