फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla monthly meeting, read important decisions.

सरकार ने दिया बड़ा झटका, ढीली होगी आपकी जेब

Wed, 30 Sep 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 30 Sep 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
mc shimla monthly meeting, read important decisions.

प्रदेश सरकार ने शहर के लोगों को बड़ा झटका दिया है। नगर निगम के सीवरेज सेस को 50 से घटाकर 15 फीसदी करने के प्रस्ताव को सरकार ने सिरे से ठुकरा दिया है। नगर निगम हाउस के फैसला लेने के बाद बीते माह प्रदेश सरकार को सीवरेज सेस में कटौती का प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने नगर निगम को 50 फीसदी की दर से सीवरेज सेस वसूलने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने नगर निगम को सीवरेज सेस 50 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी वसूलने की छूट देने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके सरकार की ओर से नगर निगम को जारी ताजा आदेशों में पूर्व निर्धारित 50 फीसदी की दर से ही सीवरेज सेस वसूलने का फरमान जारी कर दिया हैं। मंगलवार को नगर निगम की मासिक बैठक में इस बात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


सीवरेज सेस में कटौती पर प्रदेश सरकार के कड़े रुख के बाद अब नगर निगम पानी के रेट घटाकर शहर के लोगों को राहत देने पर विचार कर रहा है। पानी की कम खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक नया स्लैब लागू करने की तैयारी है। लेकिन निगम की इस कवायद का लाभ सिर्फ ऐसे उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके पास पानी के व्यावसायिक कनेक्शन हैं। पानी की घरेलू दरें निर्धारित करना नगर निगम के क्षेत्राधिकार में नहीं है। एमसी अपने स्तर पर पानी की व्यावसायिक दरें तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगे
सीवरेज सेस में कटौती को लेकर नगर निगम अब सीधे मुख्यमंत्री से गुहार लगाएगा। नगर निगम के उपमहापौर टिकेंद्र पंवर ने बताया कि एक हफ्ते के भीतर मुख्यमंत्री से मिलने का समय लिया जाएगा। पूरा सदन मुख्यमंत्री से मिलकर सीवरेज सेस में कटौती की अपील करेगा। सीवरेज सेस की बढ़ी दरें लागू होने से शहर के लोगों पर पड़ने वाले बोझ को कम करने पर एफसीपीसी की बैठक में चर्चा होगी। एमसी ने 15 दिन तक पानी के नए बिल जारी न करने का भी फैसला लिया है।


आप पर सेस का कैसे पड़ेगा बोझ
यदि आपका पानी का बिल 50 हजार रुपये आया है तो उस पर 25 हजार रुपये सीवरेज सेस जोड़ा जाएगा। इस तरह आपको कुल 75 हजार रुपये बिल चुकाना होगा। नगर निगम ने शहर के कुछ वार्डों में 6 महीनों से पानी के व्यावसायिक बिल जारी नहीं किए हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों के लोगों पर भारी वित्तीय बोझ पड़ने वाला है।

निगम की मासिक बैठक में लिए फैसले
•आशियाना-2 के तहत बने आवासों की होगी फिनिशिंग
•दीवाली पर कर्मचारियों को अग्रिम वेतन देने को लिया जाएगा ऋण
•लोअर कैथू में प्रेम काटेज से नेगी हाउस तक बनेगा एंबुलेंस रोड
•कनलोग से पांजड़ी शिव मंदिर तक बनेगा एमसी रोड
•ढली में जनजातीय भवन से इंद्र नगर तक बनेगा एंबुलेंस रोड
•ढली में सब्जी मंडी से हिम गिरि कालोनी तक बनेगा एंबुलेंस रोड
•वेस्ट रिडक्शन सेंटर के उपयोग में आएगा आईजीएमसी इंसिनेटर
•कैंसर सराय की एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण करेगा एमसी
•फेस्टिवल सीजन में होगी 60 सफाई कर्मियों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed