फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mc shimla mayor kusum sadret car met with an accident

रेलिंग तोड़ मकान की छत पर गिरी नगर निगम शिमला मेयर की गाड़ी

Mon, 04 Jun 2018 09:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 04 Jun 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
mc shimla mayor kusum sadret car met with an accident
PIC

शिमला की मेयर कुसुम सदरेट की स्कॉरपिओ गाड़ी शनिवार रात को छोटा शिमला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मेयर को शिमला लाने के लिए उनका ड्राइवर गाड़ी लेकर चंडीगढ़ गया था। देर रात मेयर को घर छोड़ने के बाद ड्राइवर और चपरासी गाड़ी लेकर कुसुम्पटी जा रहे थे।

विज्ञापन


ब्राकहास्ट के समीप चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क की रेलिंग तोड़कर सड़क किनारे एक कोठी की छत पर जा गिरी। हादसे में चालक और चपरासी को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन

mc shimla mayor kusum sadret car met with an accident

पुलिस ने थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मेयर कुसुम सदरेट ने ड्राइवर को गाड़ी लेकर चंडीगढ़ बुलाया था। चंडीगढ़ से शिमला लौटते वक्त कुमारहट्टी से चंबाघाट तक लंबे जाम में घंटों तक फंसे रहे।

जाम के कारण उन्हें शिमला पहुंचने में रात हो गई। घर छोड़ने के बाद चालक चपरासी को लेकर कुसुम्पटी जा रहा था और रास्ते में ब्राकहास्ट के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed