{"_id":"243d0b242ecb82f030acecd92eef22f1","slug":"mc-shimla-issue-increased-water-bills-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने दिया झटका, चुकाना पड़ेगा ज्यादा बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने दिया झटका, चुकाना पड़ेगा ज्यादा बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 13 Oct 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन
हाउस की मंजूरी के बिना नगर निगम ने शहर के तीस हजार परिवारों पर 50 फीसदी सीवरेज सेस का बोझ डाल दिया है। नगर निगम ने पानी के घरेलू और व्यवसायिक बिल 50 फीसदी सीवरेज सेस के साथ जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम के सितंबर माह में हुए हाउस में सीवरेज सेस में कटौती का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
यह भी निर्णय हुआ था कि फिलहाल पानी के बिल जारी नहीं किए जाएंगे। नगर निगम ने अगस्त माह में प्रदेश सरकार को सीवरेज सेस में कटौती का प्रस्ताव भेजा था। सरकार ने नगर निगम के प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया। सरकार ने नगर निगम को 50 फीसदी की दर से सीवरेज सेस वसूलने के कड़े निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
इससे पहले नगर निगम के पार्षदों के आग्रह पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने नगर निगम को सीवरेज सेस 50 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी वसूलने की छूट देने का आश्वासन दिया था। नगर निगम ने अब सरकार के निर्देशों पर 50 फीसदी की दर से सीवरेज सेस के साथ बिल जारी करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
सेस कम हुआ तो ऐडजस्ट होंगे पैसे : पंकज
आयुक्त पंकज राय का कहना है कि सरकार की अधिसूचना के आधार पर 50 फीसदी सीवरेज सेस के साथ बिल जारी किए जा रहे हैं। भविष्य में यदि सीवरेज सेस में कटौती होती है तो उपभोक्ताओं से वसूला गया पैसा अगले बिलों में ऐडजस्ट किया जाएगा।
बिलों के लिए रोजाना जुट रही थी भीड़
नगर निगम की जल शाखा में रोजाना भारी संख्या में लोग पानी के बिल लेने के लिए पहुंच रहे थे, लेकिन निगम ने बिल जारी करने पर रोक लगा रखी थी। लोगों के आग्रह के बाद अब नगर निगम ने पानी के बिल जारी करने शुरू कर दिए हैं।