फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MC Shimla Election: Second list of BJP candidates released

MC Shimla Election: नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, पांच में फंसा पेच

Thu, 13 Apr 2023 10:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Apr 2023 10:05 PM IST
सार

 भारतीय जनता पार्टी पांच और प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा ने बुधवार को पहले दिन एक साथ 24 प्रत्याशियों के नाम तय कर सूची जारी की थी। भाजपा इसके साथ ही अब तक नगर निगम के 34 में से 29 वार्ड में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन
MC Shimla Election: Second list of BJP candidates released
नगर निगम शिमला चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पांच और प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा ने बुधवार को पहले दिन एक साथ 24 प्रत्याशियों के नाम तय कर सूची जारी की थी। भाजपा इसके साथ ही अब तक नगर निगम के 34 में से 29 वार्ड में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। गुरुवार को जारी हुई  दूसरी सूची में वार्ड नंबर 10 टुटीकंडी से रितु गौतम को मैदान में उतारा है। वहीं  राम बाजार से सुनंदा करोल, जाखू से राजन अग्रवाल, पंथाघाटी से कुसुम ठाकुर और कनलोग से बृज सूद को पार्टी के प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। हालांकि अभी भी भाजपा शेष बचे पांच वार्ड से अपने प्रत्याशियों के नाम तय नहीं कर पाई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बैठक में मौजूद रहने के बावजूद इन पांच वार्ड में पेच फंसा हुआ है। कनलोग के आरक्षित वार्ड से एक बार फिर से निवर्तमान महिला पार्षद को मौका देना पड़ा है। वहीं, पंथाघाटी से पूर्व पार्षद कुसुम ठाकुर को मैदान में उतारा गया है। अब भाजपा ने कुल घोषित किए गए 29 वार्डों में से चार अनारक्षित वार्डों में महिला निवर्तमान पार्षदों को ही मैदान में उतारा है। भाजपा नेतृत्व दो दिनों से वार्ड प्रत्याशी तय करने पर माथापच्ची कर रही है। 
विज्ञापन


एमसी चुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं
शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव के लिए किसी भी प्रत्याशी ने पहले दिन नामांकन नहीं भरा। भाजपा और कांग्रेस के सभी नाम फाइनल नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने 16 और भाजपा ने 24 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सप्ताह तीन दिन छुट्टी होने की वजह से अब नामांकन सोमवार को हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed