मेयर के खिलाफ एक दर्जन भाजपा पार्षदों ने खोला मोर्चा, मंत्री को सौंपा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम महापौर और उप महापौर को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। भाजपा शासित निगम के पहले साल के कार्यकाल पर उठे सवालों के बीच स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने सोमवार को भाजपा पार्षदों के साथ अपने घर पर बैठक की।
सुबह के समय भी कई भाजपा पार्षद दूसरे काम से विधायक के घर पहुंचे थे। लेकिन शाम के समय इन्हें फिर कॉल कर बैठक के लिए बुलाया गया। सूत्रों के अनुसार देर रात तक चली इस बैठक में मेयर के करीबी पार्षदों को छोड़कर बाकी एक दर्जन से अधिक पार्षद शामिल हुए।
बताया जा रहा है कि ज्यादातर पार्षद महापौर और उप महापौर के काम से खुश नहीं है। इन्होंने विधायक को भी इसकी जानकारी दे दी है। सालभर में नए काम न होने से नाखुश कई पार्षद महापौर के साथ काम करने को तैयार नहीं।
सूत्रों के अनुसार कई पार्षद तो बाकायदा लिखकर अपना ऐतराज जताने और इन्हें बदलने की मांग को भी तैयार हैं। अचानक बुलाई गई बैठक के बीच सियासत फिर गरमा गई है।
भाजपा पार्षद बोले- पहले साल रहे नाकाम
भाजपा नेत्री एवं पूर्व महापौर मधू सूद के बाद अब पार्टी के कई पार्षदों ने भी नगर निगम के पहले एक साल के कार्यकाल को फेल करार दे दिया है। सोमवार को नगर निगम पहुंची भाजपा पार्षद आरती चौहान ने कहा कि पहले साल में जनता को सुविधा दिलाने के कोई बड़े काम नहीं कर पाए।
पार्षद ने कहा कि जनता ने जो उम्मीदें उनसे की थी, वे पूरी नहीं हुई हैं। पार्षद ने महापौर के चीन दौरे पर भी फिर सवाल उठाए। कहा कि पेयजल संकट के समय में मेयर को चीन दौरा टालना चाहिए था।
ढली पार्षद शैलेंद्र चौहान ने कहा कि उनके वार्ड में एक भी नया काम नहीं हुआ। अपर और लोअर ढली में पिछले काम ही चल रहे हैं। अफसर फाइलें मंजूर नहीं कर रहे। पार्किंग बन नहीं रही। जनता सवाल पूछ रही है।
विपक्षी पार्षद बोले- अटकाए जा रहे हमारे प्रस्ताव
पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि नए काम कैसे करें, निगम उनकी फाइलें रोक रहा है। वहीं, पार्षद विवेक शर्मा, किरण बावा, बृज सूद ने कहा कि उनके वार्ड में काम हो रहा है। शहर में भी काफी प्रयास हुए हैं। रिजल्ट आने में थोड़ा तो वक्त लगेगा।