{"_id":"56ee1e3b4f1c1b9e208b4584","slug":"mc-shimla-ajivika-kendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लंबर, पेंटर और टिफिन सर्विस बस एक फोन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लंबर, पेंटर और टिफिन सर्विस बस एक फोन पर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:21 AM IST
विज्ञापन
शहरी आजीविका केंद्र का उद्घाटन करते नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेंद्र पंवर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के लोगों को अब एक कॉल पर प्लंबर, पेंटर और इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य सेवाएं बहुत कम राशि पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रशिक्षित और अप्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए नौकरी की नई संभावनाएं प्रदान करने के मकसद से नगर निगम शिमला ने लक्कड़ बाजार स्थित रेन बसेरा में शहरी आजीविका केंद्र स्थापित किया है।
विज्ञापन
नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने शहरी आजीविका केंद्र का उद्घाटन किया। शहरी आजीविका केंद्र से जुड़कर बेरोजगार जहां रोजगार प्राप्त कर सकेंगे वहीं शहरवासियों को बुनियादी सुविधाएं प्राप्त करने में आसानी होगी। नगर निगम की ओर से शहरी आजीविका केंद्र के माध्यम से लोगों को इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, ड्राइवर, ब्यूटीशियन, फिटर, टिफिन सर्विस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
शहर के अन्य कामगारों को भी नगर निगम शहरी आजीविका केंद्र में पंजीकृत करेगा। नगर निगम महापौर संजय चौहान ने बताया कि अब तक शहरी आजीविका केंद्र के माध्यम से 280 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए वार्ड स्तर पर कौशल विकास केंद्र खोलने की भी योजना है।
विज्ञापन
मेयर, डिप्टी मेयर ने कृष्णानगर वार्ड में राजीव आवास योजना के तहत करीब 19 लाख की लागत से बनाए गए पार्क का भी उद्घाटन किया। पार्क में बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद रजनी सिंह, भारती सूद, सरोज ठाकुर और शिमला नागरिक सभा के अध्यक्ष ईश्वर सिंह वर्मा और महिला समिति की प्रतिनिधि सोनिया उपस्थित रहीं।