{"_id":"609c167a8ebc3e920c5a5397","slug":"mc-provided-a-three-vichel-to-employees-shimla-city-news-sml3701288130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की गाड़ियों में आवाजाही करेंगे सैहब कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की गाड़ियों में आवाजाही करेंगे सैहब कर्मी
विज्ञापन
बसें न चलने पर एमसी ने दी सुविधा, बाहर आने से आने वालों को मिलेगा पेट्रोल भत्ता
शिमला। कोरोना कर्फ्यू के चलते राजधानी में बसों की आवाजाही बंद होने से सफाई व्यवस्था बिगड़ता देख नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब सफाई और सैहब सोसायटी के कर्मचारी नगर निगम स्टाफ की गाड़ियों में आवाजाही करेंगे।
बुधवार को नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों के साथ इस बारे में बैठक की। बैठक में रिपोर्ट दी कि बसों की आवाजाही बंद होने के कारण सैहब सोसायटी के कई कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं पहुंच पा रहे। कई कर्मचारी कृष्णानगर, रामनगर, छोटा शिमला इलाके में रहते हैं लेकिन इनकी ड्यूटी दूसरे वार्डों में हैं। बसें न चलने से यह काम पर नहीं पहुंच पा रहे, जो पैदल जा रहे हैं, वह भी दिन तक ही कूड़ा उठा पा रहे हैं। ऐसे में फैसला लिया कि नगर निगम की आधा दर्जन गाड़ियों को रोजाना सुबह इन कर्मचारियों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी से भी तीन गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि कर्मचारी समय पर काम पर पहुंचे, इसके लिए गाड़ियों की व्यवस्था कर दी है।
बाहर से आने वालों को मिलेगा पेट्रोल भत्ता
शहर में कई सैहब कर्मी ऐसे हैं जो शोघी, घणाहट्टी, बल्देयां और मल्याणा आदि इलाकों से आते हैं। इन्हें दस दिन के लिए चार सौ रुपये पेट्रोल भत्ता दिया जाएगा। कर्फ्यू की अवधि बढ़ने पर भत्ता बढ़ जाएगा। नगर निगम सदन ने पहले ही सात सौ रुपये भत्ता देने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।