फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MC elections Chandigarh: Himachal Congress has given strength, four dozen leaders will campaign

एमसी चुनाव चंडीगढ़: हिमाचल कांग्रेस ने झोंकी ताकत, चार दर्जन नेता करेंगे प्रचार

Thu, 16 Dec 2021 05:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 16 Dec 2021 05:05 PM IST
सार

24 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव में प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश से चार दर्जन से अधिक नेताओं की नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस ने चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों में समन्वयक भी नियुक्त कर दिए हैं।

विज्ञापन
MC elections Chandigarh: Himachal Congress has given strength, four dozen leaders will campaign
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम चंडीगढ़ के चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस ने भी ताकत झोंक दी है। 24 दिसंबर को होने वाले चुनाव के प्रचार के लिए प्रदेश से चार दर्जन से अधिक नेताओं की नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस ने चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों में समन्वयक भी नियुक्त कर दिए हैं। इन सभी नेताओं को शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की वार्ड आधार पर समन्वयक के तौर पर जिम्मेवारी सौंपी है।

विज्ञापन


वार्ड नंबर 1 में विधायक लखविंदर राणा, वार्ड 2 में विक्रम शर्मा, वार्ड 3 में मेयर पूनम ग्रोवर, वार्ड 5 में विधायक संजय अवस्थी, वार्ड 6 में विनोद सुल्तानपुरी, वार्ड 7 में केवल पठानिया, वार्ड 8 में अजय सोलंकी, वार्ड 9 में पूर्व विधायक करनेश जंग, वार्ड 10 में मदन चौधरी, वार्ड 11 में विधायक विक्रमादित्य सिंह, वार्ड 12 में धर्मपाल चौहान, वार्ड 13 में चंदन राणा, वार्ड 14 में विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, वार्ड 18 में पूर्व विधायक संजय रत्न, वार्ड 19 में रमेश ठाकुर, वार्ड 24 में सुरेंद्र सेठी, वार्ड 25 में प्रशांत शर्मा, वार्ड 26 में इकबाल सिंह, वार्ड 28 में मनमोहन सिंह, वार्ड 29 में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, वार्ड 30 में विधायक सतपाल रायजादा, वार्ड 34 में हरीश जनारथा, वार्ड 35 में पूर्व विधायक करनेश जंग को पार्टी समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन


इनके अलावा शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, लता वर्मा, प्रभा वर्मा, रीना कुमारी, सुरेंद्र रेकटा, उजवल मेहता, राजेश कंवर, एडवोकेट रूपेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक राम कुमार, प्रदेश इंटक अध्यक्ष हरदीप सिंह बावा, उपमहापौर सोलन राजीव कौर, पार्षद अभय शर्मा, देविंदर भुट्टो, दयाल प्यारी, अमन सेठी, कुशल जेठी, ज्ञान चंद भडालिया, सोनिया चौहान, पूर्व विधायक अजय बहादुर, ठाकुर दास शर्मा, निशा शर्मा और पार्षद लखविंदर सिंह, राजीव किमटा, चंद्रशेखर, यशपाल तनाईक, सौरभ चौहान, नवीन तनवर, संजीव कुमार, राजेंद्र कुमार को भी चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के समन्वयक का दायित्व सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed