फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   MC election: will be released today voter list with new voter

नगर निगम चुनाव: आज जारी होगी पांच वार्डों की मतदाता सूची

Sun, 15 Jan 2023 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
MC election: will be released today voter list with new voter
शिमला। मार्च में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर अभी से तैयारियां शुरु हो गई है। पांच वार्डों की मतदाता सूचियों में नए वोटर शामिल करने के बाद सोमवार को नई मतदाता सूची जारी की जाएगी। नगर निगम चुनाव में वोट डालने को लेकर इन वार्डों से जो आवेदन आए हैं। उनमें से कितने मतदाता सूची में शामिल होंगे। इसका पता सोमवार को नई सूची से लगेगा।
विज्ञापन

शहर में 36 वार्डों की मतदाता सूची पहले ही तैयार कर ली गई है। अब पांच वार्डों नाभा, फागली, टुटीकंडी, समरहिल और बालूगंज की मतदाता सूची तैयार हो रही है। जो वोटर पहली बार नगर निगम चुनाव में मतदान करेंगे। उनकी शुक्रवार को सुनवाई रखी गई थी। समरहिल वार्ड से सबसे ज्यादा 154 नए वोटरों के आवेदन आए हैं। हालांकि, यहां ज्यादातर आवेदनों पर भाजपा ने आपत्ति भी जताई है। फर्जी पते पर वोट बनाने के आरोप लगाए गए हैं। बाकी चार वार्डों से भी नए वोटरों को शामिल करने को लेकर सुनवाई हुई है। अब 16 जनवरी यानि सोमवार को नए वोटरों को शामिल करने के बाद नई मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद इस सूची पर भी यदि लोगों को आपत्ति है तो इसकी अपील निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दर्ज करवा सकते हैं। 19 जनवरी तक निर्वाचन अधिकारी भी सभी आपत्तियों और अपीलों का निपटारा कर देंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी 2023 तक कर दिया जाएगा। मार्च में नगर निगम चुनाव प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed