{"_id":"67cfe302fc611d142f02c738","slug":"mc-dharamshala-budget-cess-will-be-imposed-on-liquor-exemption-will-be-given-in-house-tax-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MC Dharamshala Budget: शराब पर लगेगा सेस, गृह कर में मिलेगी छूट, जानें धर्मशाला एमसी बजट की बड़ीं घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MC Dharamshala Budget: शराब पर लगेगा सेस, गृह कर में मिलेगी छूट, जानें धर्मशाला एमसी बजट की बड़ीं घोषणाएं
Tue, 11 Mar 2025 12:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:47 PM IST
सार
नगर निगम धर्मशाला का वार्षिक बजट मंगलवार को पेश किया गया। एमसी धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बजट पेश किया।
विज्ञापन
एमसी धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने पेश किया बजट।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नगर निगम धर्मशाला का वार्षिक बजट मंगलवार को पेश किया गया। एमसी धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बजट पेश किया। बजट में शहरवासियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इस दाैरान, डिप्टी मेयर तेजेंद्र कौर, काउंसलर एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी, ओंकार नैहरिया, अनुराग कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे। बैठक में 141.51 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन
बजट के मुख्य बिंदु
-अंग्रेजी शराब की बोतल पर पांच रुपये, जबकि देसी शराब पर तीन रुपए प्रति बोतल सेस लगाया
-घर की छत के माध्यम से वर्षा जल संग्रहण पर बल
-दूसरी मंजिल के लिए नहीं मिलेगा गृह अनुदान
-सोलर एनर्जी को प्रोत्साहन मिलेगा, गृह कर में विभिन्न दर से छूट दी जाएगी
-प्राकृतिक जल स्रोतों और कूहलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा
-क्यूआर बेस्ड यूजर शुल्क वसूले जाएंगे
-पूरे साल का हाउस टैक्स एकमुश्त देने पर 10 फिसदी की छूट मिलेगी
-नाइट स्ट्रीट फूड मार्केट के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी, 5 करोड़ से 50 दुकानें बन रहीं
-वेस्ट टू बेस्ट पार्क बनाएंगे