{"_id":"63f1215f510d1dcfd80c9cdf","slug":"mc-budget-shimla-news-c-19-sml1001-64567-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: इस हफ्ते पेश हो सकता \nहै नगर निगम का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: इस हफ्ते पेश हो सकता है नगर निगम का बजट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। नगर निगम शिमला का वार्षिक बजट इसी हफ्ते पेश किया जा सकता है। नगर निगम प्रशासन ने बजट तैयार कर लिया है। इसी हफ्ते इस पर प्रशासक से चर्चा करने की तैयारी है।
इस बार नगर निगम के बजट में जनता को लुभाने वाली योजनाएं शामिल नहीं होंगी। सूत्रों के अनुसार बजट में आय बढ़ाने के लिए कई प्रस्तावों को शामिल किया है। निगम ने शराब और बिजली पर लगने वाले सेस को बढ़ाने का प्रस्ताव बनाया है। हालांकि, इसे बजट में शामिल किया जाएगा या नहीं, इस पर आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी। हर साल नगर निगम का वार्षिक बजट मेयर और डिप्टी मेयर पेश करते हैं। लेकिन इनका कार्यकाल खत्म होने के कारण पहली बार अधिकारी इस बजट को पेश करेंगे। यह बजट उपायुक्त शिमला को सौंपा जाएगा। सरकार ने उपायुक्त को नगर निगम का प्रशासक का जिम्मा भी दिया है। नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने कहा कि बजट तैयार कर लिया है। इस सप्ताह इसे पेश किया जा सकता है।