{"_id":"650a7c0d78547c0108020a45","slug":"mba-course-permission-granted-till-2026-to-icdeol-hpu-shimla-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICDEOL: एमबीए कोर्स संचालित करने के लिए 2026 तक मंजूरी, काउंसलिंग 25 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICDEOL: एमबीए कोर्स संचालित करने के लिए 2026 तक मंजूरी, काउंसलिंग 25 को
Wed, 20 Sep 2023 10:33 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:33 AM IST
सार
इक्डोल एमबीए की 300 सीटों के लिए 25 सितंबर को काउंसलिंग करवाएगा। इन सीटों के लिए कुल 213 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
इक्डोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचपीयू के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान (इक्डोल) को एमबीए का नया बैच बिठाने के लिए यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो से 2026 तक मंजूरी मिली है। वहीं, एआईसीटीई ने 2027 तक की मंजूरी दी है। इसके साथ ही इक्डोल एमबीए की 300 सीटों के लिए 25 सितंबर को काउंसलिंग करवाएगा। इन सीटों के लिए कुल 213 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
काउंसलिंग एचपीयू इक्डोल भवन में होगी। एमबीए प्रवेश के समन्वयक डॉ. अशोक कुमार बंसल ने बताया कि एआईसीटीई और यूजीसी डेब से बैच बिठाने को अनुमति मिलने में हुई देरी की वजह से इस बार सीटों के लिए कम आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
अगर 25 की काउंसलिंग में सीटें खाली रह जाती हैं तो 27 को दूसरा राउंड होगा। काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाले छात्रों को दसवीं, बारहवीं, स्नातक डिग्री कोर्स के शैक्षणिक प्रमाण पत्र और श्रेणी से संबंधित दस्तावेज अपने साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
एमए एजुकेशन कोर्स के लिए काउंसलिंग 25 को
एचपीयू का इक्डोल केंद्र एमए एजुकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए 25 सितंबर को काउंसलिंग करवाएगा। निदेशक प्रो. संजू करोल और एमए एजुकेशन दाखिला कमेटी के चेयरमैन प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि 25 को सामान्य, अनुसूचित जाति, जनजाति, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। 26 को प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी होगी। काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को शैक्षणिक योग्यता और पात्रता से संबंधित सभी दस्तावेज साथ लाने होंगे।