{"_id":"68499f775646f0b6760ba21f","slug":"mayor-gave-instructions-small-roads-of-the-city-will-also-be-paved-shimla-news-c-19-sml1001-550056-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मेयर ने दिए निर्देश, शहर की \nछोटी सड़कें भी होंगी पक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मेयर ने दिए निर्देश, शहर की छोटी सड़कें भी होंगी पक्की
विज्ञापन
शिमला में पगोग सड़क मार्ग पर की जी रही टायरिंग। फोटो अमर उजाला
फोटो सहित...
कंगनाधा और टुटीकंडी में टारिंग शुरू
मेयर ने जांचा काम, छोटी सड़कों पर जल्द काम शुरू करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में रिहायशी काॅलोनियों के बीच बनीं छोटी सड़कों पर भी जल्द टारिंग शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। न्यू शिमला क्षेत्र में बुधवार को सड़कों की टारिंग का काम देखने पहुंचे महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस बारे में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
न्यू शिमला और पटयोग के बाद नगर निगम ने बुधवार को कंगनाधार वार्ड में भी सड़क की टारिंग का काम शुरू कर दिया है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने न्यू शिमला पार्षद निशा ठाकुर से काम को लेकर रिपोर्ट ली। पार्षद ने कहा कि मुख्य सड़कों पर तो टारिंग हो चुकी है, लेकिन रिहायशी काॅलोनियों के बीच की छोटी-छोटी सड़कों की भी टारिंग की जाए। इन सड़कों पर छोटे रोलर से टारिंग का काम होना है। मेयर ने कहा कि जल्द इसका काम शुरू किया जाएगा। पार्षद ने सेक्टर तीन में बावड़ी को संवारने को लेकर भी मेयर से बात की। कहा कि यहां हजारों लीटर पानी बर्बाद बह रहा है, इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
मेयर ने कहा कि इसके लिए जल्द काम शुरू करेंगे। रास्ते पक्के करने का मामला भी पार्षद ने उठाया। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि न्यू शिमला क्षेत्र के अलावा टुटीकंडी में भी सड़कों की टारिंग का काम शुरू हो गया है। जाखू बैनमोर की वनवे सड़क पर टारिंग पूरी हो चुकी है। फ्लावरडेल क्षेत्र में भी टारिंग चल रही है। समरहिल वार्ड में भी सड़क की टारिंग का काम शुरू हो गया है। पार्षद वीरेंद्र ठाकुर ने खुद मौके पर पहुंचकर काम का जायजा लिया। इन वार्डाें में वीरवार को भी टारिंग जारी रहेगी।